1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Nakshatra Gochar 2026: अप्रैल में सूर्य का भरणी नक्षत्र में गोचर, इन 4 राशियों की कमाई में लाएगा बंपर उछाल!

Surya Nakshatra Gochar 2026: अप्रैल में सूर्य का भरणी नक्षत्र में गोचर, इन 4 राशियों की कमाई में लाएगा बंपर उछाल!

Surya Nakshatra Gochar 2026: ग्रहों के राजा सूर्य देव अप्रैल में भरणी नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। ज्योतिष अनुसार सूर्य का ये गोचर 4 राशि वालों की कमाई में जबरदस्त उछाल लाएगा। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

surya nakshatra gochar- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK अप्रैल में सूर्य का भरणी नक्षत्र में गोचर

Surya Nakshatra Gochar 2026: सूर्य का ये नक्षत्र गोचर 27 अप्रैल 2026 की देर रात 1 बजकर 24 मिनट पर होने जा रहा है। इस दिन सूर्य देव शुक्र के नक्षत्र भरणी में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र में सूर्य का गोचर कुछ राशि वालों के लिए सुख-सुविधा, धन और करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग बनाएगा। 4 राशियों की किस्मत इस गोचर से चमक जाएगी। चलिए आपको बताते हैं ये कौन सी राशियां हैं। 

मेष राशि (Aries): मान-सम्मान में वृद्धि और धन लाभ के योग

भरणी नक्षत्र में सूर्य का गोचर मेष राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी रहेगा। इस राशि वालों का गोल्डन पीरियड 27 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। नौकरी में प्रमोशन के प्रबल योग हैं। कार्यस्थल पर आपके काम की खूब तारीख होगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे। निवेश से भी बंपर लाभ मिलने की उम्मीद रहेगी। किसी काम में बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है।

सिंह राशि (Leo): भाग्य का मिलेगा पूरा साथ

इस गोचर का सबसे अधिक लाभ आपको मिलेगा। आपकी किस्मत चमक जाएगी। बिजनेस में बंपर लाभ मिलने की उम्मीद है। पुराने अटके हुए प्रोजेक्ट्स रफ्तार पकड़ेंगे। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में बंपर उछाल देखने को मिलेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius): बड़ी सफलता मिलने के योग

भरणी नक्षत्र में सूर्य का गोचर आपको नौकरी में बंपर लाभ दिलाएगा। बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। अचानक धन की प्राप्ति होने के भी योग बन रहे हैं। बिजनेस में भी खूब तरक्की मिलेगी। कोई बड़ी डील फाइनल होने के योग हैं।

कुंभ राशि (Aquarius): अटके हुए काम होंगे पूरे

सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन आपको करियर में जबरदस्त तरक्की दिलाएगा। अटके काम बनने लगेंगे। धन लाभ के भी योग हैं। मनचाही नौकरी मिल सकती है। नया बिजनेस शुरू करने की सोच सकते हैं। वाहन सुख प्राप्त होने के योग हैं।

इन उपायों से सूर्य देव की बरसेगी खास कृपा

सूर्य देव की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो रोज सुबह तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्योदय के समय सूर्य देव को अर्घ्य दें। ऐसा करने से आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत हो जाएगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Mangal Nakshatra Gochar: मंगल का रेवती नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को देगा बंपर लाभ, करियर में पाएंगे ऊंचा मुकाम!