1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mangal Nakshatra Gochar: मंगल का रेवती नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को देगा बंपर लाभ, करियर में पाएंगे ऊंचा मुकाम!

Mangal Nakshatra Gochar: मंगल का रेवती नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को देगा बंपर लाभ, करियर में पाएंगे ऊंचा मुकाम!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Apr 21, 2026 02:56 pm IST,  Updated : Apr 21, 2026 02:58 pm IST

Mangal Nakshatra Gochar: ग्रहों के सेनापति मंगल अप्रैल में दूसरी बार अपना नक्षत्र बदलने जा रहे हैं। ज्योतिष की मानें तो ये गोचर 3 राशियों को करियर में बंपर लाभ देगा। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

Mangal Nakshatra Gochar- India TV Hindi
मंगल का रेवती नक्षत्र में गोचर Image Source : FREEPIK

Mangal Nakshatra Gochar: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस, ऊर्जा, भाई-भूमि और पराक्रम का कारक माना जाता है। ऐसे में जब भी मंगल की चाल में बदलाव होता है तो उसका सीधा असर हमारे साहस, करियर और जमीन-जायदाद पर पड़ता है। ग्रहों के सेनापति मंगल 24 अप्रैल 2026 को रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं, जहां ये 11 मई तक विराजमान रहेंगे। जानिए इस गोचर से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

  1. मेष राशि (Aries): मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं और रेवती नक्षत्र में इनका गोचर आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। आपको इस अवधि में लंबे समय से अटका हुआ प्रमोशन या इंक्रीमेंट मिल सकता है। यदि आप नया निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी ये समय शुभ साबित होगा। व्यापार में भी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। कुल मिलाकर आपके लिए ये गोल्डन समय रहेगा।
  2. मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र गोचर किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। आपको बिजनेस में बंपर लाभ मिलेगा। नौकरी में भी प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। जो लोग मार्केटिंग, मीडिया या संचार के क्षेत्र में हैं उन्हें विशेष रूप से लाभ मिलेगा।
  3. वृश्चिक राशि (Scorpio): मंगल इस राशि के स्वामी हैं, ऐसे में ये गोचर आपके लिए भी लाभकारी साबित होगा। आपके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। यदि आप सरकारी नौकरी में हैं तो आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। यात्रा से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है।

इन उपायों से मंगल के शुभ प्रभावों में कर सकते हैं वृद्धि

  • प्रतिदिन मंगल देव के किसी भी एक मंत्र का कम से कम 108 बार जाप जरूर करें।
  • मंगलवार को हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें।
  • मंगलवार के दिन जरूरतमंदों को लाल मसूर की दाल या लाल कपड़े का दान करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

किस्मत बदलने वाला रत्न: इन 2 राशियों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं, 30 दिनों में दिखने लगेगा असर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।