1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य ग्रह 8 जून को बदलेंगे नक्षत्र, जून के दूसरे सप्ताह में 3 राशियों को जबरदस्त धन लाभ मिलने के योग

Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य ग्रह 8 जून को बदलेंगे नक्षत्र, जून के दूसरे सप्ताह में 3 राशियों को जबरदस्त धन लाभ मिलने के योग

Surya Nakshatra Gochar: सूर्य ग्रह 8 जून को मृगशिरा नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। सूर्य का नक्षत्र बदलना किन राशियों के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है, आइए जानते हैं।

Surya Nakshatra Privartan- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC सूर्य नक्षत्र परिवर्तन

Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य ग्रह 8 जून को मंगल के स्वामित्व वाली मृगशिरा नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे सूर्य का नक्षत्र बदलना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इन राशियों को करियर क्षेत्र में अच्छे बदलाव दिखेंगे और धन लाभ के भी योग बनेंगे। सूर्य का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर 8 जून की दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर होगा। आइए अब विस्तार से जान लेते हैं इन राशियों के बारे मे। 

कर्क राशि 

आपके लिए सूर्य का नक्षत्र बदलना बेहद शानदार रह सकता है। आपकी ऊर्जा में वृद्धि होगी और सही जगह पर आप ऊर्जा लगा सकते हैं। इस राशि के कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं। निवेश किए गए धन से भी जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं उनको मुनाफा मिलने के योग हैं। संचित धन में भी वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही बड़े भाई-बहनों के सहयोग से करियर क्षेत्र में आ रही परेशानियां भी दूर हो सकती है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में हैं उनको भी अच्छे अनुभव मिलने के आसार हैं।

सिंह राशि 

आपके लिए भी सूर्य का नक्षत्र बदलना गेम चेंजर साबित हो सकता है। साहस-पराक्रम में वृद्धि होगी। पैसों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आपको किसी दोस्त या रिश्तेदार के जरिए धन लाभ के स्रोत मिल सकते हैं। अटके हुए कार्यों के बनने से आपके मन में प्रसन्नता होगी। 

मकर राशि 

इस राशि के कुछ जातकों को मनचाही जगह पर और मनचाही आमदनी पर जॉब मिलने के आसार है। घर परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आपकी अधूरी ख्वाहिशें पूरी हो सकती है। पैतृक कारोबार करते हैं तो जबरदस्त डील मिलने के योग बनेंगे। आप जितना सक्रिय रहेंगे उतना ही आपको लाभ मिलने के योग। रोजगार की तलाश में लगे लोगों की तमन्ना पूरी हो सकती है। आर्थिक पक्ष के लिहाज से सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा रहेगा लेकिन इस राशि के जातकों को प्रेम जीवन में सावधानी से चलने की सलाह दी जाती है। 

जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

वैभव सूर्यवंशी का 'वैभव' चमकाएगी ग्रहों की यह जुगलबंदी! कुंडली का 11वां भाव दे रहा है बड़ा संकेत