A
Hindi News धर्म Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य जन्माष्टमी के ठीक बाद केतु के नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, इन 3 राशियों को मिलेंगे बेहतरीन परिणाम

Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य जन्माष्टमी के ठीक बाद केतु के नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, इन 3 राशियों को मिलेंगे बेहतरीन परिणाम

सूर्य ग्रह जन्माष्टमी के ठीक बाद केतु के नक्षत्र में गोचर करेंगे। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Surya Nakshatra Parivartan 2025- India TV Hindi Image Source : UNSPLASH सूर्य नक्षत्र परिवर्तन 2025

Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य ग्रह 17 अगस्त को अश्लेषा नक्षत्र से निकलकर मघा नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। आपको बता दें कि मघा नक्षत्र का स्वामी केतु है जिसे अध्यात्म का कारक ग्रह भी माना जाता है। वहीं सूर्य आत्मा और ऊर्जा के कारक हैं। ऐसे में केतु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में आपको जानकारी देंगे। 

सिंह वाले करियर क्षेत्र में पाएंगे उन्नति

सूर्य आपकी ही राशि के स्वामी हैं और केतु के नक्षत्र में प्रवेश करने के बाद आपके जीवन में अच्छे बदलाव लेकर आएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा जिसके चलते करियर के क्षेत्र में आप उन्नति पाएंगे। इस दौरान आपके काम को कार्यक्षेत्र में सराहा जाएगा। कुछ जातकों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां कार्यक्षेत्र में मिल सकती हैं। पारिवारिक जीवन में भी आप सुखद समय व्यतीत करेंगे। सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन के दौरान आपको धार्मिक क्रियाकलापों में हिस्सा लेना का मौका भी मिलेगा। कुछ लोग धार्मिक स्थलों की यात्रा पर भी इस दौरान निकल सकते हैं।

तुला राशि वालों को उलझनों का मिलेगा हल

मघा नक्षत्र में सूर्य की स्थिति आपके लिए कई नए अवसर लेकर आ सकती है। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं या नौकरी बदलना चाहते हैं उनको अच्छी खबर मिल सकती है। इस दौरान दोस्तों और करीबियों का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। मन में चल रही उलझनों का हल आप प्राप्त कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी तुला राशि के जातकों को अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। अगर काम के सिलसिले में यात्राओं पर जाएंगे तो ये यात्राएं आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। सेहत में भी सकारात्मक परिवर्तन आपको देखने को मिल सकते हैं। 

धनु राशि वालों के संचित धन में होगी वृद्धि

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने से भाग्य का सहयोग आपको प्राप्त होगा। अचानक से आप करियर और सामाजिक स्तर पर अच्छे बदलाव देखेंगे। अगर प्रमोशन रुका हुआ था तो इस दौरान मिल सकता है। आपको आध्यात्मिक क्षेत्र में भी उन्नति करने का मौका मिलेगा। कुछ लोग किसी ज्ञानी व्यक्ति के संपर्क में आकर जीवन के सत्य को खोजने की कोशिश कर सकते हैं। धन-धान्य की स्थिति भी बेहतर होगी, संचित धन में वृद्धि देखने को मिल सकती है। पिता के साथ आपके संबंध मधुर होंगे और उनके साथ कहीं घूमने भी आप निकल सकते हैं। जीवन का आनंद आपको प्राप्त होगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

जन्माष्टमी के दिन जरूर करें तुलसी के ये उपाय, भगवान कृष्ण बरसाएंगे कृपा

मीन राशि में बना विष योग इन 3 राशियों के लिए हो सकता है घातक, 14 अगस्त तक रहें सावधान!