जन्माष्टमी का पावन त्योहार साल 2025 में 16 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा करने से भक्तों के जीवन का अंधकार दूर होता है और उन्हें ज्ञान की प्राप्ति होती है। भगवान कृष्ण की पूजा के साथ ही इस दिन दान-पुण्य भी किया जाता है। वहीं तुलसी से जुड़े कुछ उपाय करना भी इस दिन बेहद शुभ माना गया है। तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय है और श्रीकृष्ण भी विष्णु जी के ही अवतार हैं। ऐसे में कृष्ण जन्माष्टमी पर तुलसी के कुछ उपाय आपके जीवन में धन-वैभव और सुख-समृद्धि ला सकते हैं।
कृष्ण जन्माष्टमी पर तुलसी के उपाय
यह उपाय जीवन में लाएगा सकारात्मकता : जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आपको तुलसी के पास घी का एक दीपक अवश्य जलाना चाहिए। ऐसा करने से न केवल भगवान कृष्ण बल्कि देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। इस उपाय को करने से घर में सकारात्मकता तो आती ही है साथ ही धन-धान्य से जुड़ी परेशानियों से भी आप छुटकारा पाते हैं।
भगवान कृष्ण को अर्पित करें तुलसी की माला: कृष्ण जन्माष्टमी के दिन अगर आप भगवान कृष्ण को तुलसी की माला अर्पित करते हैं तो आपके जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होता है। इसके साथ ही आप आध्यात्मिक क्षेत्र में भी उन्नति करते हैं। मानसिक और आत्मिक सुख आपको यह उपाय करने से प्राप्त होता है।
परिवार की खुशहाली के लिए उपाय: अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा खुशहाली बनी रहे तो जन्माष्टमी के दिन तुलसी का एक पौधा आपको घर लाना चाहिए। तुलसी के पौधे को घर की पूर्व दिशा में आपको लगाना चाहिए। इस पौधे को घर में लगाने के बाद प्रतिदिन इसकी पूजा करनी चाहिए और पूजा के बाद 3 या 7 बार इसकी परिक्रमा करनी चाहिए। ऐसा करने से पारिवार जीवन में खुशहाली आती है। वैवाहिक जीवन भी सुखमय बना रहता है।
तुलसी का यह उपाय हर मनोकामना को करेगा पूरी: जन्माष्टमी वाले दिन भगवान कृष्ण को भक्त लड्डू, माखन, खीर आदि का भोग लगाते हैं। इन चीजों के भोग के साथ ही आपको तुलसी भी भगवान कृष्ण को अवश्य अर्पित करनी चाहिए। अगर आप कृष्ण भगवान के भोग में तुलसी के पत्ते भी रखते हैं तो आपकी मनोकामनाओं को श्रीकृष्ण पूरा करते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
गांठ बांध लें चाणक्य नीति की ये 10 बातें, सुख-समृद्धि की कभी नहीं होगी कमी