1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 10 सितंबर 2026 का पंचांग: गुरुवार को है पिठोरी अमावस्या, पितृों के निमित्त कर लें उपाय, नोट करें शुभ मुहूर्त और राहुकाल टाइम

10 सितंबर 2026 का पंचांग: गुरुवार को है पिठोरी अमावस्या, पितृों के निमित्त कर लें उपाय, नोट करें शुभ मुहूर्त और राहुकाल टाइम

 Written By: Acharya Indu Prakash,  Edited By: Arti Azad
 Published : Sep 09, 2026 12:32 pm IST,  Updated : Sep 09, 2026 12:37 pm IST

10 सितंबर 2026 का पंचांग: गुरुवार के दिन भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पड़ रही है। इसके अलावा कल श्राद्ध आदि की अमावस्या है। इस दिन पितृों की शांति के लिए कुछ उपाय करने की मान्यता है। जानिए 10 सितंबर 2026 का पंचांग और राहुकाल का समय।

panchang- India TV Hindi
10 सितंबर 2026 का पिठोरी अमावस्या का पंचांग Image Source : INDIA TV
कल भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरुवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि 10 सितंबर को सुबह 10 बजकर 34 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। अमावस्या तिथि 11 सितंबर को सुबह 8 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। वहीं, कल शाम 7 बजकर 18 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। इसके साथ ही कल 10 सितंबर को दोपहर 2 बजकर 5 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा कल श्राद्ध आदि की अमावस्या है। भाद्रपद अमावस्या को पिठोरी अमावस्या कहते हैं। इसे कुशाग्रहणी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
 
10 सितंबर 2026 का पंचांग
  • भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि - 10 सितंबर को सुबह 10 बजकर 34 मिनट तक, उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी।
  • सिद्ध योग- 10 सितंबर को शाम 7 बजकर 18 मिनट तक
  • मघा नक्षत्र- 10 सितंबर को दोपहर 2 बजकर 5 मिनट तक
  • 10 सितंबर 2026 विशेष- श्राद्ध आदि की अमावस्या
10 सितंबर 2026 शुभ समय
  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:31 ए एम से 05:17 ए एम
  • प्रातः सन्ध्या- 04:54 ए एम से 06:03 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 11:53 ए एम से 12:43 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 02:23 पी एम से 03:13 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 06:32 पी एम से 06:55 पी एम
  • सायाह्न सन्ध्या- 06:32 पी एम से 07:42 पी एम
  • अमृत काल- 11:47 ए एम से 01:18 पी एम
राहुकाल का समय
  • दिल्ली- दोपहर 01:51 से दोपहर बाद 03:25 तक
  • मुंबई- दोपहर 02:08 से दोपहर बाद 03:41 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 01:53 से दोपहर बाद 03:27 तक
  • लखनऊ- दोपहर 01:37 से दोपहर बाद 03:10 तक
  • भोपाल- दोपहर 01:50 से दोपहर बाद 03:23 तक
  • कोलकाता- दोपहर 01:06 से दोपहर 02:39 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 02:09 से दोपहर बाद 03:42 तक
  • चेन्नई- दोपहर 01:38 से दोपहर बाद 03:10 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय 
  • सूर्योदय- सुबह 06:03 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 06:32 बजे
अमावस्या तिथि
 
भाद्रपद महीने की अमावस्या इस बार 2 दिनों की पड़ रही है। अमावस्या तिथि जब दो दिनों की होती है, तो पहले दिन श्राद्ध आदि की अमावस्या मनायी जाती है और अगले दिन स्नान-दान की अमावस्या मनायी जाती है। पितृ दोष से मुक्ति के लिये और अपने पितरों का आशीर्वाद पाने के लिये आज के दिन दूध, चावल की खीर बनाकर, गोबर के उपले या कंडे की कोर जलाकर, उस पर पितरों के निमित्त खीर का भोग लगाना चाहिए।
 
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म