सूर्य ग्रह 17 अक्टूबर की शाम को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर कर चुके हैं। आपको बता दें कि तुला सूर्य की नीच राशि है। वहीं नीच राशि में होते हुए सूर्य पर कर्क में बैठे मंगल की चतुर्थ दृष्टि भी पड़ रही है। ऐसे में राशिचक्र की कुछ राशियों के लिए 17 अक्टूबर के बाद का समय चिंताजनक हो सकता है। इन राशियों को जल्दबाजी करने से बचना होगा, क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और कुछ उपाय करने होंगे। मंगल जब 12 नवंबर को सिंह राशि में गोचर करेंगे तब सूर्य मंगल की चतुर्थ दृष्टि से मुक्त होंगे।
तुला राशि
सूर्य का गोचर आपकी ही राशि यानी तुला राशि में होगा और सूर्य तुला राशि में नीच के माने जाते हैं। इसके साथ ही सूर्य पर मंगल की चतुर्थ दृष्टि भी पड़ेगी। ऐसे में आपके जीवन पर सूर्य गोचर का गहरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। आपके आत्मविश्वास में तो वृद्धि होगी लेकिन अतिआत्मविश्वास में आकर आप अपने कार्यों को बिगाड़ भी सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको संभलकर रहना होगा क्रोध में आकर बहसबाजी हो सकती है। जितना अपने काम से काम रखेंगे उतना अच्छा होगा।साझेदारी में कारोबार करते हैं तो जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। धन का लेन-देन आपको सोच-समझकर करना होगा। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को अपने प्रयास बढ़ाने होंगे। सिरदर्द की सममस्या कुछ लोगों को हो सकती है, सेहत का ख्याल रखें। उपाय के तौर पर आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों सूर्य 17 अक्टूबर से आपकी राशि से अष्टम भाव में होंगे जिसे अनिश्चितता का भाव भी कहा जाता है। वहीं सूर्य पर मंगल की दृष्टि भी होगी इसलिए आपके जीवन में चुनौतियां बढ़ सकती हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जल्दबाजी करना आपके लिए घाटे का सौदा साबित हो सकता है, सतर्क रहें। गुस्से को भी काबू में रखें, अक्रोश में आकर गलत कार्य आप कर सकते हैं। विद्यार्थी को भी शिक्षा क्षेत्र में उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है, गुरुजनों से सलाह लें सही मार्गदर्शन मिल सकता है। इस राशि के लोगों पर अहंकार भी हावी हो सकता है जिसके चलते पारिवारिक जीवन में भी दिक्कतें आ सकती है। उपाय के तौर पर आपको सूर्य देव को जल का अर्घ्य देना चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
शनि की सीधी चाल 2026: इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, धन लाभ और प्रमोशन के प्रबल योग!