सूर्य और राहु के बीच 17 अक्टूबर को नवपंचम योग बनेगा। सूर्य ग्रह 17 अक्टूबर 2026 को कन्या राशि से निकलकर अपनी नीच राशि तुला में संचार करेंगे। सूर्य का यह गोचर रात्रि 7 बजकर 57 मिनट पर होगा। सूर्य के राशि बदलते ही कुंभ में बैठे राहु के साथ सूर्य नवपंचम योग बनाएंगे। इस योग का सभी 12 राशियों पर क्या असर देखने को मिलेगा, आइए जानते हैं।
मेष राशि
आपके लिए नवपंचम योग शुभ साबित हो सकता है। मेहनत का अच्छा परिणाम आप पा सकते हैं। हालांकि, जल्दबाजी में निर्णय लेने से आपको बचना होगा।
वृषभ राशि
आर्थिक पक्ष के लिए सूर्य-राहु का नवपंचम योग आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। इस राशि के विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पा सकते हैं।
मिथुन राशि
संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों के लिए नवपंचम योग शुभ साबित होगा। हालांकि धन से जुड़ा जोखिम उठाना आपके लिए भारी पड़ सकता है।
कर्क राशि
नवपंचम योग के चलते भूमि-भवन या वाहन का सुख इस राशि के कुछ जातकों को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में संभलकर रहना होगा, सीनियर्स की नजर आपके काम पर हो सकती है।
सिंह राशि
सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं और नवपंचम योग के दौरान आपके तृतीय भाव में होंगे इसलिए ऊर्जा में वृद्धि हो सकती है। हालांकि, सूर्य की नीच अवस्था के चलते सेहत को लेकर सावधना रहना होगा। अहंकार को खुद पर हावी न होने दें।
कन्या राशि
आर्थिक रूप से सूर्य-राहु का नवपंचम योग आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। सही बजट बनाकर आपको चलना होगा। ऑफिस में होने वाली राजनीति से दूर रहें नहीं तो मान-सम्मान की हानि हो सकती है।
तुला राशि
तुला राशि वालों सूर्य का गोचर आपकी राशि में ही होगा और नवपंचम योग का निर्माण सूर्य-राहु करेंगे। इस गोचर के दौरान जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। करियर और आर्थिक पक्ष को लेकर सतर्क रहें।
वृश्चिक राशि
सूर्य और राहु के नवपंचम योग के दौरान वृश्चिक वालों को गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत होगी। इस राशि के उन लोगों को मुनाफा मिल सकता है जो विदेशी कंपनियों में काम करते हैं या विदेशों से जुड़ा कारोबार करते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों आपके लिए सूर्य-राहु का नवपंचम योग बेहद शुभ साबित हो सकता है। आपको आय के नए स्रोत मिल सकते है। घर-परिवार में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे।
मकर राशि
कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहनी हो सकती है। कुछ लोगों को प्रमोशन मिलने के भी योग हैं। बीते समय में की गई मेहनत रंग लाएगी।
कुंभ राशि
स्वास्थ्य को लेकर कुंभ राशि के लोगों को सावधान रहना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिल सकेत हैं। किस्मत के सहारे न बैठें और कर्म पर ध्यान दें।
मीन राशि
जोखिम भरे कार्यों को करने से आपको बचना होगा। खान-पान का ध्यान रखें वरना तबीयत खराब हो सकती है। हालांकि, आर्थिक रूप से आपके लिए नवपंचम योग अच्छा साबित हो सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि के इस शक्तिशाली स्तोत्र और कवच का पाठ, हर संकट से होगी रक्षा, बरसेगी विशेष कृपा