नवपंचम योग तब बनता है जब कुंडली में दो ग्रह एक-दूसरे से पांचवें भाव और नौवें भाव में स्थित होते हैं या उनके बीच 120 डिग्री का कोण बनता है। इसे ग्रहों की शुभ स्थिति मानी जाती है। इस योग के बनने से करियर और व्यापार में अचानक से बड़े अवसर मिलने शुरू हो जाते हैं और कार्यों में आ रही रुकावटें भी दूर होने लगती हैं। यह योग 7 अगस्त को सूर्य और शनि के बीच बनने जा रहा है। जानिए इससे किन राशियों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है।
किन राशियों के लिए शुभ रहेगा यह योग?
सूर्य और शनि की इस नवपंचम दृष्टि से इन 4 राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है:
मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए यह शुभ योग किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। करियर में खूब तरक्की मिलेगी। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। अटका हुआ धन वापस आ सकता है। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। मनचाही नौकरी लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आमदनी बढ़ने के योग बन रहे हैं। किसी पुराने निवेश से बंपर लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। किसी दोस्त की सहायता से किसी काम में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है। सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए यह योग किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। धन लाभ के शुभ योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। अगर आप विदेश में नौकरी ढूंढ रहे हैं तो इस काम में आपको सफलता मिल सकती है। निवेश के लिए समय अनुकूल है। आय के नए स्रोत बनेंगे।
कुंभ राशि: कार्यक्षेत्र में पदोन्नति की संभावना है। व्यापार में बड़ा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। अटका हुआ काम पूरा होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपको किसी रोग से भी छुटकारा मिल सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
सावन में क्या है वो चमत्कारी 'शिवार्चन'? जिसमें 1000 बेलपत्रों के साथ शिवलिंग पर चढ़ाई जाती हैं 1000 किशमिश!