1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Astrology: 4 राशियां जिनकी मेहनत 30 के बाद लाती है रंग, करियर में उन्नति और समाज में मिलता है मान-सम्मान

Astrology: 4 राशियां जिनकी मेहनत 30 के बाद लाती है रंग, करियर में उन्नति और समाज में मिलता है मान-सम्मान

Astrology: ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों का जिक्र मिलता है जो 30 साल के बाद जीवन में सफलता पाती हैं। इन राशियों को देर से ही सही पर अपनी कड़ी मेहनत का फल अवश्य मिलता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Astrology - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK ज्योतिष

Astrology: ज्योतिष शास्त्र में हर राशि की अपनी अलग खूबियां और खामियां बताई गई हैं। साथ ही ज्योतिष शास्त्र में राशियों के करियर, सामाजिक स्तर आदि से जुड़ी जानकारियां भी हमको मिलती हैं। ऐसे में आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको अक्सर सफलता 30 साल की उम्र के बाद प्राप्त होती है। ये राशियां जीवन में संघर्ष तो करती हैं लेकिन जब इन्हें सफलता मिलती है तो वो जबरदस्त होती है। 

कन्या राशि 

इस राशि के लोग जीवन के शुरुआती दौर में कड़ी मेहनत करते हैं, हालांकि मनचाही सफलता इनको 30 की उम्र के बाद ही मिलती है। बुध के असर के कारण ये तार्किक और अच्छे वक्ता होते हैं इसलिए समाज में इनको मान-सम्मान भी प्राप्त होता है। परंतु करियर को शुरू करने में दिक्कतों का सामना इनको करना पड़ सकता है। इनकी शिक्षा और मेहनत 30 के बाद रंग लाती है। 

धनु राशि 

धनु राशि वाले लोग जिज्ञासु और अंतर्ज्ञानी होते हैं। हालांकि जीवन के शुरुआती दशक इनके लिए कड़ी परीक्षा देने वाले साबित हो सकते हैं। इनको करियर के चुनाव में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है क्योंकि इनकी बहुत सारी रुचियां हो सकती हैं। हालांकि दिक्कतों का सामना करने के बाद ये सही राह भी जरूर पकड़ते हैं। 30 की उम्र के बाद इस राशि के लोगों को प्रगति मिलती है और जीवन में संतुलन आता है। 

मकर राशि 

मंद ग्रह शनि की राशि मकर वालों को भी जीवन में प्रगति पाने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि ये समस्याएं 30 के बाद कम हो जाती हैं और इन्हें जीवन में सफलता मिलनी शुरू हो जाती है। इस राशि वालों का आलसी रवैया भी इन्हें सफलता प्राप्ति में दिक्कतें दिला सकता है इसलिए थोड़ा सक्रिय इन्हें रहना चाहिए। 

कुंभ राशि 

शनि ग्रह की दूसरी राशि कुंभ के जातकों की खूब परीक्षा शनि देव ले सकते हैं। शनि इनके जीवन में संघर्ष तो पैदा करते हैं लेकिन वास्तव में वो इन्हें तराशने की ही प्रक्रिया होती है। जीवन के शुरुआती दशकों में संघर्षों का सामना करने के बाद इनको भी सफलता अवश्य मिलती है। 30 की उम्र के बाद इनको हर वो सुख-सविधा मिल सकती है, जिसकी ये कामना करते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Trigrahi Yog: कुंभ राशि में 6 फरवरी को बनेगा त्रिग्रही योग, इन 4 राशियों के जीवन में अचानक आएंगे सकारात्मक बदलाव

वाहन खरीदने से पहले जरूर दिखाएं कुंडली, ये 3 ग्रह होंगे कमजोर तो हो सकता है नुकसान