वाहन खरीदने से पहले जरूर दिखाएं कुंडली, ये 3 ग्रह होंगे कमजोर तो हो सकता है नुकसान
वाहन खरीदने से पहले जरूर दिखाएं कुंडली, ये 3 ग्रह होंगे कमजोर तो हो सकता है नुकसान
वाहन खरीदने से पहले अपनी कुंडली आपको जरूर दिखानी चाहिए। इससे आप जान सकते हैं कि वाहन आपके लिए लकी साबित होगा या नहीं। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
Published : Feb 05, 2026 06:17 pm IST, Updated : Feb 05, 2026 06:17 pm IST
1/5Image Source : Freepik
भारत में आज भी कई लोग आपके ऐसे मिल जाएंगे जो वाहन खरीदने से पहले कुंडली दिखवाते हैं। ऐसा इसलिए कि ग्रहों की स्थिति आपको वाहन सुख देने वाली है या नहीं इसका पता कुंडली से चलता है। आप भी अगर गाड़ी खरीदने वाले हैं तो कुंडली के कुछ ग्रहों पर आपके नजर अवश्य डालनी चाहिए।
2/5Image Source : Freepik
ज्योतिष के अनुसार भौतिक सुखों का कारक ग्रह शुक्र है। अगर आपकी कुंडली शुक्र मजबूत है, स्वराशि में है या उच्च राशि में है तो वाहन आपके लिए शुभ फल देने वाला साबित होता है। यानि ऐसे लोगों को वाहन खरीदने के बाद नुकसान नहीं होता। वहीं कुंडली में शुक्र ग्रह प्रतिकूल अवस्था में हो तो गाड़ी खरीदने के बाद नुकसान होता रहता है।
3/5Image Source : Freepik
कुंडली में शनि की स्थिति भी वाहन खरीदने से पहले अवश्य देखनी चाहिए। शनि का संबंध लोहे से है और गाड़ी के अधिकतर पार्ट लोहे से ही बनते हैं। ऐसे में कुंडली में अगर शनि शुभ अवस्था में है तो आपको फायदा होगा। वहीं शनि की स्थिति अच्छी नहीं है तो बार-बार वाहन पर आपको खर्च करना पड़ सकता है।
4/5Image Source : Freepik
वाहन खरीदने से पहले कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को देखना भी आवश्यक माना जाता है। चंद्रमा मन, भावनाओं और एकाग्रता का कारक है। अगर व्यक्ति का मन एकाग्र नहीं है तो वाहन खरीदने के बाद दुर्घटना होने की संभावना अधिक रहती है। वहीं चंद्रमा मजबूत है तो ऐसा व्यक्ति वाहन बहुत सावधानी से चलाता है और वाहन से उसे सुख की प्राप्ति भी होती है।
5/5Image Source : Freepik
अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र, शनि और चंद्रमा तीनों ही शुभ अवस्था में हैं तो बेझिझक ऐसा व्यक्ति वाहन खरीद सकता है। अगर इनमें से किसी एक ग्रह की स्थिति भी शुभ नहीं है तो आपको योग्य ज्योतिषाचार्य से परामर्श करना चाहिए और वाहन खरीदने से पहले जरूरी उपाय करने चाहिए।