1. Hindi News
  2. धर्म
  3. दिल-दिमाग पर हावी रहती हैं बातें, जरा से में बढ़ जाती है इनकी टेंशन, 3 राशि वाले होते हैं सबसे बड़े ओवरथिंकर!

दिल-दिमाग पर हावी रहती हैं बातें, जरा से में बढ़ जाती है इनकी टेंशन, 3 राशि वाले होते हैं सबसे बड़े ओवरथिंकर!

ज्योतिष शास्त्र की माने तो कुछ राशियों के लोग स्वभाव से ज्यादा सोचने वाले (ओवरथिंकर) होते हैं। 3 राशियों वाले छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों के लोग हर बात पर गहराई से सोचते हैं और हर छोटी बात का बड़ा मुद्दा बना लेते हैं

Most Emotional Zodiac Signs- India TV Hindi
Image Source : PEXELS इन राशियों के लोग होते हैं सबसे बड़े ओवरथिंकर

कुछ लोग छोटी-सी बात को भी लंबे समय तक मन में रखते हैं। किसी की कही हुई बात, भविष्य की चिंता या किसी फैसले को लेकर बार-बार सोचते रहना उनका स्वभाव बन जाता है। ज्योतिष में कुछ राशियों को स्वभाव से अधिक भावुक और संवेदनशील माना गया है। ऐसे लोग हर स्थिति का जरूरत से ज्यादा विश्लेषण करते हैं, जिससे छोटी बात भी बड़ी चिंता बन जाती है। जानिए  किन राशियों के लोग सबसे ज्यादा ओवरथिंकिंग करते हैं। 

ये क्यों होते हैं सबसे बड़े ओवरथिंकर?

ज्योतिष अनुसार, किसी व्यक्ति का स्वभाव, उसकी राशि और ग्रहों की स्थिति से प्रभावित होता है। कुछ राशियों के लोग भावनात्मक रूप से ज्यादा संवेदनशील होते हैं। यही कारण है कि वे छोटी-छोटी बातों को भी गंभीरता से लेते हैं और लंबे समय तक उसी के बारे में सोचते रहते हैं। 

मिथुन राशि

  • हर फैसले के हर पहलू पर गहराई से विचार करते हैं।
  • किसी भी निर्णय को लेने में ज्यादा समय लगा सकते हैं।
  • करियर, काम और रिश्तों को लेकर अक्सर चिंता में रहते हैं।
  • सामने वाले की बातों को दिल से लगा लेते हैं।
  • इस बात की भी फिक्र रहती है कि उनकी वजह से किसी को बुरा न लग जाए।

सिंह राशि

  • आत्मसम्मान और सम्मान को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं।
  • आलोचना या अनदेखी होने पर बात को लंबे समय तक मन में रखते हैं।
  • बाहर से आत्मविश्वासी दिखते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर कई बातों को लेकर सोचते रहते हैं।
  • दूसरों की राय और अपनी छवि को लेकर ज्यादा चिंतित रह सकते हैं।
  • इसी वजह से कई बार ओवरथिंकिंग का शिकार हो जाते हैं।

मीन राशि

  • इन जातकों को स्वभाव से बेहद भावुक और संवेदनशील माना जाता है।
  • ये अपनी भावनाओं के साथ-साथ दूसरों की भावनाओं को भी गहराई से महसूस करते हैं।
  • छोटी-छोटी बातों को लंबे समय तक मन में रखते हैं और बार-बार उसी के बारे में सोचते रहते हैं।
  • भविष्य, करियर, परिवार और रिश्तों को लेकर अक्सर चिंता में डूबे रहते हैं।
  • कई बार बिना किसी ठोस वजह के भी मन में नकारात्मक बातें आने लगती हैं।
  • इसी कारण ओवरथिंकिंग इनके मानसिक तनाव और बेचैनी की वजह बन सकती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: जुलाई में तुला और वृश्चिक राशि का हाल, पढ़ाई-करियर-पैसा और प्यार के मोर्चे पर मिलेगा किस्मत का साथ? जानिए