1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. जुलाई में तुला और वृश्चिक राशि का हाल, पढ़ाई-करियर-पैसा और प्यार के मोर्चे पर मिलेगा किस्मत का साथ? जानिए

जुलाई में तुला और वृश्चिक राशि का हाल, पढ़ाई-करियर-पैसा और प्यार के मोर्चे पर मिलेगा किस्मत का साथ? जानिए

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Jun 30, 2026 06:11 pm IST,  Updated : Jun 30, 2026 06:11 pm IST

जुलाई 2026 की शुरुआत होने जा रही है। ज्योतिषीय अनुमान के मुताबिक, इस महीने तुला राशि को सोच-समझकर फैसले लेना होगा। जबकि वृश्चिक राशि को मेहनत और धैर्य के दम पर कई क्षेत्रों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। विस्तार से जानिए दोनों राशियों के लिए कैसा रहेगा जुलाई का महीना।

July 2026 Rashifal- India TV Hindi
तुला और वृश्चिक राशियों के लिए कैसा रहेगा जुलाई 2026 Image Source : PINTEREST AND CANVA

ग्रहों की बदलती चाल का असर सभी राशियों पर पड़ता है। जुलाई 2026 में भी कई प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ऐसे में तुला और वृश्चिक राशि वाले यह जानना चाहते हैं कि नया महीना उनके लिए कैसा रहेगा? करियर, कारोबार, पढ़ाई, आर्थिक स्थिति और प्रेम संबंधों के लिहाज से जुलाई 2026 उनके लिए क्या संकेत लाया है। तो चलिए जानते हैं कि जुलाई माह तुला और वृश्चिक राशियों के लिए कैसा रहने वाला है। 

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। ज्योतिषीय मान्यता है कि इस राशि के लोग आकर्षक व्यक्तित्व के साथ कई बार जल्दबाजी में निर्णय ले लेते हैं। जुलाई का महीना इनके लिए संतुलन बनाए रखने का संकेत दे रहा है।

व्यापार और नौकरी: कारोबारियों के लिए पार्टनरशिप में चल रहे विवाद खत्म होने के संकेत हैं, जिससे कामकाज पहले से बेहतर होगा। वहीं, जॉब वालों केए ट्रांसफर की संभावना है। हालांकि, वर्कप्लेस  सामान्य रहने के आसार हैं।

पढ़ाई और परिवार: छात्रों के लिए जुलाई का महीना सामान्य रह सकता है। पहले दिए गए परीक्षा परिणाम उम्मीद के मुताबिक न भी हों, लेकिन आगे की परीक्षाओं की तैयारी पर ध्यान देने से बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। घर-परिवार में कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए समझदारी से काम लेना होगा।

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ने के संकेत हैं। रिश्तों में आपसी समझ बेहतर होगी। साथ ही स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें और भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं और जुलाई का महीना आपके लिए मिला जुला संकेत दे रहा है। ज्योतिष के अनुसार,यह महीना आपके लिए मेहनत और संयम का रहेगा। सही दिशा में प्रयास करने वालों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

करियर और आर्थिक स्थिति: व्यापारियों को लाभ मिलने की संभावना है। वहीं, जॉब वालों को कुछ दबाव, तनाव झेलना पड़ सकता है। छात्रों के लिए यह समय ज्यादा मेहनत करने का है, क्योंकि सफलता प्रयासों के अनुपात में मिलने के संकेत हैं।

परिवार और प्यार: गृहिणियों का मन कुछ चिंतित रहेगा, पारिवारिक माहौल में बाहरी हस्तक्षेप से तनाव बढ़ सकता है। हालांकि, आपको इस माह अपने प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और रिश्तों में नजदीकियां पहले से ज्यादा बढ़ सकती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: ज्योतिष में 3 ग्रहों को बताया गया है करियर में उपलब्धियां दिलाने वाला, आप भी प्रसन्न करके पा सकते हैं बड़ी सफलता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।