1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Today Moonrise Time 26 August 2025: आज रात इतने बजे तक दिखाई देगा चंद्रमा, भूलकर भी इस दौरान न करें चांद के दर्शन

Today Moonrise Time 26 August 2025: आज रात इतने बजे तक दिखाई देगा चंद्रमा, भूलकर भी इस दौरान न करें चांद के दर्शन

Today Moonrise Time 26 August 2025: आज दोपहर 01:54 से भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि लग जाएगी जिसे गणेश चतुर्थी के नाम से मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन चांद के दर्शन करना अशुभ माना जाता है। तो चलिए जानते हैं इस दिन चांद कब निकलेगा और चंद्र दर्शन का वर्जित समय कब से कब तक रहेगा।

moon rise- India TV Hindi
Image Source : CANVA आज चांद के दर्शन कब नहीं करते हैं?

Today Moonrise Time 26 August 2025: सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शुभ त्योहार पर चंद्रमा के दर्शन करना अशुभ होता है। कहते हैं इस दिन जो चांद के दर्शन कर लेता है तो उसे भविष्य में मिथ्या कलंक यानी झूठे आरोपों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस तिथि को कलंक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। चलिए आपको बताते हैं आज चंद्रोदय समय और चंद्रास्त समय क्या रहेगा और किस समय पर चांद के दर्शन नहीं करने हैं।

आज चांद निकलने का समय (Today Moonrise Time 26 August 2025)

  • चन्द्रोदय- 08:33 AM
  • चन्द्रास्त- 08:29 PM

26 अगस्त 2025 चंद्र दर्शन वर्जित समय (Aaj Chand Kab Nhi Dekhna Hai)

26 अगस्त को चंद्र दर्शन वर्जित समय दोपहर 01:54 से रात 08:29 बजे तक रहेगा। 

गणेश चतुर्थी पर गलती से दिख जाए चांद तो इस मंत्र का करें जाप

अगर भूल से गणेश चतुर्थी के दिन चन्द्रमा के दर्शन हो जायें तो मिथ्या दोष से बचाव के लिये इस मंत्र का जाप जरूर करें- 'सिंहः प्रसेनमवधीत्सिंहो जाम्बवता हतः। सुकुमारक मारोदीस्तव ह्येष स्यमन्तकः॥'

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

गणेश चतुर्थी पूजा मुहूर्त 2025