1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Ganesh Chaturthi 2025 Sthapana Muhurat: गणेश चतुर्थी आज? जानिए गणपति बप्पा की स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा

Ganesh Chaturthi 2025 Sthapana Muhurat: गणेश चतुर्थी आज? जानिए गणपति बप्पा की स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Aug 25, 2025 02:57 pm IST,  Updated : Aug 27, 2025 06:25 am IST

Ganesh Chaturthi 2025 Date And Sthapana Muhurat: भगवान गणेश के जन्म के उत्सव को गणेश चतुर्थी के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 27 अगस्त को मनाया जाएगा। जान लें इस दिन गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

ganesh chaturthi- India TV Hindi
गणेश चतुर्थी स्थापना मुहूर्त 2025 Image Source : CANVA

Ganesh Chaturthi 2025 Date And Sthapana Muhurat: गणेशोत्सव यानी गणेश चतुर्थी का उत्सव पूरे 10 दिनों तक मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से होती है और समापन अनन्त चतुर्दशी के दिन होता है। इस दौरान श्रद्धालु अपने घर पर स्थापित की गई बप्पा की प्रतिमा की विधि विधान पूजा करते हैं और उन्हें नियमित रूप से भोग लगाते हैं। बता दें इस साल गणेश चतुर्थी उत्सव की शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है और समापन 6 सितंबर को होगा। चलिए आपको बताते हैं इस दिन गणपति स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

गणेश चतुर्थी 2025 तिथि व स्थापना मुहूर्त (Ganesh Chaturthi 2025 Date And Sthapana Muhurat)

  • गणेश चतुर्थी - 27 अगस्त 2025, बुधवार
  • गणेश पूजा मुहूर्त - 11:05 ए एम से 01:40 पी एम
  • अवधि - 02 घण्टे 34 मिनट्स
  • वर्जित चन्द्रदर्शन का समय - 09:28 ए एम से 08:57 पी एम
  • चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - अगस्त 26, 2025 को 01:54 पी एम बजे
  • चतुर्थी तिथि समाप्त - अगस्त 27, 2025 को 03:44 पी एम बजे

गणेश चतुर्थी चौघड़िया मुहूर्त (Ganesh Chaturthi Choghadiya Muhurat 2025)

  • लाभ - उन्नति - 05:57 ए एम से 07:33 ए एम
  • अमृत - सर्वोत्तम - 07:33 ए एम से 09:09 ए एम
  • शुभ - उत्तम - 10:46 ए एम से 12:22 पी एम
  • लाभ - उन्नति - 05:12 पी एम से 06:48 पी एम

यह भी पढ़ें:

गणेश चतुर्थी पर जो भी करेगा अष्टविनायक के दर्शन, उसके बदल जाएंगे भाग्य, जानें कहां-कहां स्थित हैं ये 8 मंदिर

गणेश चतुर्थी पर बप्पा को इन 7 चीजों का जरूर लगाएं भोग, हर मुराद हो जाएगी पूरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म