1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 02 July 2025: इस मूलांक वाले लोग न बढ़ाएं अजनबियों से मेलजोल, लुट सकते हैं आप; पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 02 July 2025: इस मूलांक वाले लोग न बढ़ाएं अजनबियों से मेलजोल, लुट सकते हैं आप; पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 02 July 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (02 जुलाई 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

आज का अंक ज्योतिष- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का अंक ज्योतिष

Numerology 02 July 2025: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि व बुधवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। उसके बाद अष्टमी तिथि लग जायेगी। आज शाम 5 बजकर 47 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 8 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1. आज आप किसी नए वाहन को खरीदने का मन बना सकते है, इस मामले में आप अपने दोस्तों से बात भी कर सकते है।
  • मूलांक 2. आज आप खुद को बेहतर अवस्था में पाएंगे, समाज में अपनी छवि को और मजबूत बनाएंगे।
  • मूलांक 3. आज आपको किसी बड़े-बुजुर्ग की सेवा करने का मौका मिलेगा, जिनसे आशीर्वाद की प्राप्ति होगी।
  • मूलांक 4. आज आप दिनचर्या से जुड़े सारे काम समय रहते पूरे कर लेंगे, जिससे आपको इंजॉय करने का मौका मिल सकता है।
  • मूलांक 5. आज आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते है।
  • मूलांक 6. आज आपको रोजगार की दृष्टि से बहुत अच्छा लाभ होगा, बेवजह किसी की बातों में न आएं
  • मूलांक 7. आज आप नकारात्मकता फ़ैलाने वालों से दूरी बनाकर रखें, जिससे आप अपने काम को बेहतर ढंग से कर पायें।
  • मूलांक 8. आज यात्रा करते समय किसी अजनबी से ज्यादा मेल-जोल बढ़ाने से बचें।
  • मूलांक 9. आज आप किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कर सकते है , जिससे आपकी भक्ति – भावना और मजबूत होगी।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर अगर आपके जन्म की तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। यहां जानें मूलांक निकालने का तरीका, अगर जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1 और 1 को जोड़ दीजिए (1+1) ऐसा करने पर 2 आएगा, यही आपका मूलांक है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

जुलाई की इस तारीख तक रहेगी सिंह राशि में मंगल-केतु की खतरनाक युति, 1 महीने तक अलर्ट रहें ये राशियां
02 July 2025 Ka Panchang: बुधवार को इतने बजे तक रहेगी सप्तमी, फिर लगेगी अष्टमी तिथि; जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय