1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 08 July 2025: मूलांक 4 वालों को मिल सकता शुभ समाचार, इन्हें भी मिलेगा नया मौका; पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 08 July 2025: मूलांक 4 वालों को मिल सकता शुभ समाचार, इन्हें भी मिलेगा नया मौका; पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 08 July 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (08 जुलाई 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

आज का अंक ज्योतिष- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का अंक ज्योतिष

Numerology 08 July 2025: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि व मंगलवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 17 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 15 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज भौम प्रदोष व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1. आज के दिन अधिकारी आपकी बातों को तवज्जो देंगे साथ ही आज आपको ऑफिस या फील्ड में सम्मान मिलेगा।
  • मूलांक 2. स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग लेना चाहिए, इसमें आपको जीत मिलेगी।
  • मूलांक 3. आज परोपकार की भावना से मददगार लोगों की मदद करेंगे आपका सम्मान बढ़ेगा।
  • मूलांक 4. आज की शाम आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है, यह सूचना आपके बेटे से रिलेटेड भी हो सकती है।
  • मूलांक 5. आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है, आप किसी व्यक्ति से मन की बात शेयर कर सकते हैं, इससे आपका मन हल्का होगा।
  • मूलांक 6. आज आपका कोई आवश्यक लेन-देन हो सकता है, आपका विवेकपूर्ण व्यक्तित्व सबको प्रभावित करेगा।
  • मूलांक 7. आपकी मुलाकात ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसके साथ बात करके आपको बहुत अच्छा फील होगा।
  • मूलांक 8. जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी, किसी प्रिय व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी।
  • मूलांक 9. आपके लिये आज का दिन अच्छा रहेगा, कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिये आपको कुछ नये अवसर मिलेंगे।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर अगर आपके जन्म की तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। यहां जानें मूलांक निकालने का तरीका, अगर जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1 और 1 को जोड़ दीजिए (1+1) ऐसा करने पर 2 आएगा, यही आपका मूलांक है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

मंगलवार के दिन करें बस ये उपाय, रुका हुआ धन आ जाएगा वापस
08 July 2025 Ka Panchang: मंगलवार को है प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय