1. Hindi News
  2. धर्म
  3. मंगलवार के दिन करें बस ये उपाय, रुका हुआ धन आ जाएगा वापस

मंगलवार के दिन करें बस ये उपाय, रुका हुआ धन आ जाएगा वापस

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Jul 07, 2025 02:39 pm IST,  Updated : Jul 07, 2025 02:39 pm IST

मंगलवार का दिन हनुमान भक्त के लिए बेहद खास होता है। इस दिन भक्त व्रत और पूजा करते हैं। इस दिन कुछ उपाय अपनाने से आपके रुके हुए काम बन सकते हैं।

हनुमान- India TV Hindi
हनुमान जी Image Source : FILE PHOTO

मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित किया गया है। मान्यता है कि मंगलवार के दिन हनुमान जी पूजा करने से जातक के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। 08 जुलाई को मंगलवार है और इस दिन शुक्ल योग, ज्येष्ठा नक्षत्र और भौम प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है। ऐसे में इस दिन कुछ उपाय अपनाकर आप अपनी बिगड़ी बना सकते हैं।

क्या है ये उपाय?

  • अगर आपके दाम्पत्य जीवन में उदासी ने अपनी जगह बना ली है, जिसके चलते आप अपनी कोई भी बात जीवनसाथी से शेयर नहीं कर पा रहे हैं, तो आज एक सूखा नारियल और एक कटोरी में पीला सिन्दूर लें। अब उस सिंदूर में थोड़ा-सा चमेली का तेल मिलाकर उसे गीला कर लें और उससे नारियल पर स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं। अब उस नारियल को हनुमान जी के चरणों में अर्पित कर दें। ऐसा करने से आपके दाम्पत्य जीवन से उदासी छूमंतर हो जायेगी।
  • अगर आप अपने अन्दर पॉजिटिव ऊर्जा को बढ़ाना चाहते हैं, तो आज आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर सबसे पहले हनुमान जी के आगे सिर झुकाकर प्रणाम करना चाहिए। फिर कम से कम सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से आपके अन्दर पॉजिटिव ऊर्जा बढ़ेगी।
  • अगर आपको लगातार व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, तो अपने व्यापार में स्थिरता बनाये रखने के लिए आज तीन मुखी रुद्राक्ष की पूजा करें और पूजा के बाद उसे गले में धारण करें। ऐसा करने से आपको व्यापार में हो रहे नुकसान से राहत मिलेगी और आपके व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी।
  • अगर आप कर्ज के बोझ में फंसे हैं और उससे जल्द से जल्द बाहर निकलना चाहते हैं, तो आज भौम प्रदोष के दिन आपको आसन पर बैठकर, हाथ जोड़कर ऋणमोचक मंगल स्रोत का 11 बार पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से आपका कर्ज बहुत जल्द ही उतर जायेगा।
  • अगर आप चाहते हैं कि भविष्य में आपको कभी ऐसी आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े, जब आपको कर्ज लेने की नौबत आ जाये तो ऐसी स्थिति से बचने के लिये आज शाम के समय हनुमान मन्दिर में जाकर या घर पर ही हनुमान जी की मूर्ति के आगे घी का दीपक जलाकर उन्हें बूंदी का प्रसाद अर्पित करें। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से आपको भविष्य में कभी भी कर्ज लेने की नौबत नहीं आयेगी।
  • अगर किसी के पास आपका पैसा फंस गया है और वह आपको पैसा वापस देने का नाम नहीं ले रहा है, तो आज हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं। साथ ही मंगल के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है- ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम: ऐसा करने से आपका रूका हुआ धन वापस मिल जायेगा।
  • अगर आप अपने बड़े भाई के साथ रिश्ते में प्यार भरना चाहते हैं, तो आज आपको मंगल यंत्र की स्थापना करनी चाहिए। आप चाहें तो धातु पर बना यंत्र स्थापित कर सकते हैं या फिर आज आप खुद भी इस यंत्र को बनाकर स्थापित कर सकते हैं, इसके लिए भोजपत्र पर अष्टगंध से अनार की कलम द्वारा या फिर सफेद कोरे कागज पर लाल पेन से एक वर्गाकार आकृति बनाइये और उसमें तीन कॉलम बनाइये। अब हर एक कॉलम में तीन खाने बनाइये। फिर पहले कॉलम में बायीं से दायीं तरफ क्रमशः 8, 3 और 10 लिखिए फिर दूसरे कॉलम में बायीं से दायीं तरफ क्रमशः 9, 7 और 5 लिखिये। फिर तीसरे कॉलम में बायीं से दायीं तरफ क्रमशः 4, 11 और 6 लिखिये। इस प्रकार आपका यंत्र बन जायेगा| अब उस यंत्र की विधि पूर्वक पूजा कीजिये और उस पर कम से कम 31 हजार मंत्रों का जप कीजिये। मंत्र है- ‘ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः’ बता दें कि मंत्रों का जप किया जाना बहुत जरूरी है। मंत्रों के जप से ही यंत्र
  • प्रभावशाली बनता है। मंत्रों से सिद्ध किया हुआ यंत्र स्थापित करने से बड़े भाई के साथ आपके रिश्ते में प्यार बरकरार रहेगा।
  • अगर आप अपनी नौकरी को लेकर परेशान हैं, आपको कोई अच्छी नौकरी नहीं मिल पा रही है, तो आज आपको हनुमान मंदिर जाकर शहद की शीशी भेंट करनी चाहिए। साथ ही भगवान के आगे हाथ जोड़कर नौकरी में आ रही परेशानी से छुटकारा पाने के लिए विनती करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको जल्द ही कोई अच्छी-सी जॉब मिल जाएगी और आपकी परेशानियां दूर हो जायेंगी।
  • अगर आप अपने सभी कार्यों में सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको जरूरतमंद लोगों को मीठी रोटी बांटनी चाहिए। ऐसा करने से आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।
  • अगर आप अपने जीवन में सभी चीजों के बीच बैलेंस बनाये रखना चाहते हैं, तो आज आटे में थोड़ा-सा गुड़ मिलाकर उसके पुए बनायें और गाय को खिलाएं। साथ ही मंगल के इस मंत्र का 51 बार जप करें। मंत्र है- ऊँ मंगलाय नमः ऐसा करने से आप अपने जीवन में सभी चीजों पर बैलेंस बनाये रखने में जरूर सफल होंगे।
  • अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सब मंगल ही मंगल हो तो ऐसी स्थिति सुनिश्चित करने के लिये आज किसी नाई या दर्जी को एक चॉकलेट गिफ्ट करें। ऐसा करने से आपके जीवन में सब मंगल ही मंगल होगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

​Sawan 2025: सावन में शिवलिंग पर कैसे चढ़ाना चाहिए बेलपत्र? जानिए क्या है सही तरीका

सावन महीने में भगवान शिव ही नहीं रामजी की भी होती है पूजा, जानें कैसे करना हैं प्रसन्न

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।