1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 09 July 2025: मूलांक 4 वालों को मिल सकता शुभ समाचार, इन्हें भी मिलेगा नया मौका; पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 09 July 2025: मूलांक 4 वालों को मिल सकता शुभ समाचार, इन्हें भी मिलेगा नया मौका; पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 09 July 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (09 जुलाई 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

आज का अंक ज्योतिष- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का अंक ज्योतिष

Numerology 09 July 2025: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि बुधवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 9 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 50 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1. आज किसी कंफ्यूजन में दोस्त आपकी मदद कर सकता है, आप उससे अपनी प्रॉब्लम शेयर कर सकते है |
  • मूलांक 2. आपका ध्यान किसी कार्य को पूरा करने में लगा रहेगा,जिससे आपको सफलता मिलेगी।
  • मूलांक 3. आज आप काम को पूरा करने के लिए किसी करीबी की मदद लेंगे इससे आपका काम आसान हो जायेगा।
  • मूलांक 4. आज कारोबारियों को फायदा होगा, और आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे।
  • मूलांक 5. आज आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते है। जिससे आपके सभी काम पूरे होगे।
  • मूलांक 6. बिजनेस के मामले में सब अच्छा रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में आपको काम नहीं करना चाहिए।
  • मूलांक 7. जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा, घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी भी होगी।
  • मूलांक 8. अगर आप किसी में निवेश करना चाह रहे है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें
  • मूलांक 9. आज आपको मित्रों से कोई बेहतरीन सलाह मिलेगी, ये सलाह आपके लिये बहुत फायदेमंद होगी।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर अगर आपके जन्म की तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। यहां जानें मूलांक निकालने का तरीका, अगर जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1 और 1 को जोड़ दीजिए (1+1) ऐसा करने पर 2 आएगा, यही आपका मूलांक है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

​गुरु पूर्णिमा के दिन मेष राशि को किस देव की करनी चाहिए उपासना, जानें सभी 12 राशियों को करनी है किसकी पूजा?
09 July 2025 Ka Panchang: बुधवार को इतने बजे तक रहेगी चतुर्दशी, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय