1. Hindi News
  2. धर्म
  3. गुरु पूर्णिमा के दिन मेष राशि को किस देव की करनी चाहिए उपासना, जानें सभी 12 राशियों को करनी है किसकी पूजा?

गुरु पूर्णिमा के दिन मेष राशि को किस देव की करनी चाहिए उपासना, जानें सभी 12 राशियों को करनी है किसकी पूजा?

 Published : Jul 08, 2025 12:40 pm IST,  Updated : Jul 08, 2025 12:40 pm IST

गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई को है, इस दिन पूजा-पाठ और व्रत का खास विधान है। ऐसे में इस दिन राशि के मुताबिक पूजा करने से जातक को पूर्ण फल की प्राप्ति होती है।

राशिच्रक- India TV Hindi
किस राशि को किन देव की करनी चाहिए पूजा? Image Source : FILE PHOTO

10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपने गुरु और भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की पूजा की जानी चाहिए। अगर ये पूजा राशि के मुताबिक की जाए तो फल और भी बेहतर मिलता है। ज्योतिष शास्त्र कहता है कि हर राशि का अपना एक अलग गुण होता है। ऐसे में राशि के मुताबिक ही लोगों को अपने देवी-देवता की पूजा करनी चाहिए, इससे उन्हें उनके अनुकूल परिणाम मिलने लगते हैं। साथ ही जातक के स्वामी भी मजबूत स्थिति में आ जाते हैं और जीवन की सभी परेशानियों का हल कर देते हैं। ऐसे में आइए में जानते हैं कि मेष से लेकर मीन तक किस राशि वालों को कौन से देवी-देवताओं की पूजा करनी चाहिए...

मेष

राशि च्रक में पहली राशि मेष ही होती है, इनके स्वामी ग्रह मंगल होते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को गुरु पूर्णिमा के दिन हनुमान जी और मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। इससे उन्हें बेहतर लाभ मिलता है और उनके आत्मविश्वास और साहस को भी बल मिलता है।

वृषभ

वृष या वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं, इन राशि के जातकों को भगवान कृष्ण और मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इससे जातकों को शुभ फल प्राप्त होते हैं। मान्यता है कि राशि के मुताबिक रोजाना अगर यह पूजा किया जाए तो सुख-समृद्धि मिल सकती है।

मिथुन

इस राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को भगवान विष्णु और गणेश की पूजा करनी चाहिए, इससे जातक को जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं। जातकों को इन देव की पूजा से बुद्धि विकास होता है और उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

कर्क

कर्क के स्वामी सौम्य ग्रह माने जाने वाले चंद्रमा हैं। ऐसे में इन जातकों को भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करनी चाहिए। इससे जातक को मानसिक शांति और पारिवारिक सुख प्राप्त होता है। साथ ही धन लाभ की भी संभावना बढ़ती है।

सिंह

सिंह राशि के स्वामी ग्रहों के राजा माने जाने वाले सूर्य हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों को सूर्य देव और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इससे इस राशि वालों को समाज में मान-सम्मान बढ़ता है, ज्ञान और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

कन्या

कन्या राशि के जातकों के स्वामी बुध माने जाते हैं। ऐसे में इन राशि वालों को भगवान विष्णु और श्री गणेश की पूजा करनी चाहिए। इससे इन लोगों को जीवन के हर क्षेत्र में उन्नति मिलती है और बुद्धि-विवेक भी बढ़ता है।

तुला

इस राशि वालों को भी भगवान कृष्णा और मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इससे जीवन में संतुलन आथा है और धन-वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

वृश्चिक

मंगल ग्रह के स्वामित्व वाले इस राशि के लोगों को बजरंग बली और मां काली की पूजा करनी चाहिए। इससे उनके जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं।

धनु

धनु के स्वामी गुरु हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को भगवान विष्णु और मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। इससे इन लोगों में आध्यात्मिक ज्ञान की वृद्धि होती है।

मकर

मकर राशि के स्वामी शनि ग्रह हैं, ऐसे में जातकों को भगवान शिव और शनिदेव की पूजा करनी चाहिए, इससे जातकों को शुभ फल प्राप्त होंगे। इनके पूजन से धैर्य, ज्ञान और जीवन में स्थिरता आएगी।

कुंभ

इस राशि के जातकों को भगवान शिव और मां गौरी की पूजा करनी चाहिए। इनकी पूजा करने से आध्यात्मिक ज्ञान और ऊर्जा में वृद्धि होती है।

मीन

इस राशि के जातकों को भगवान हरि और मां लक्ष्मी की पूजा और आराधना करनी चागिए। इससे जातक के जीवन में सुख और शांति आती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

​गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरुओं को दे ये खास चींजें, लौट आएगा सौभाग्य

Ashadha Purnima 2025: 10 या फिर 11 जुलाई... कब है आषाढ़ पूर्णिमा, यहां जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।