1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 12 March 2025: कानूनी मामले में इस मूलांक वालों को मिलेगी सफलता, इन लोगों की बढ़ेगी लोकप्रियता, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 12 March 2025: कानूनी मामले में इस मूलांक वालों को मिलेगी सफलता, इन लोगों की बढ़ेगी लोकप्रियता, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 12 March 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (12 मार्च 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Image Source : FILE आज का अंक ज्योतिष

Numerology 12 March 2025: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और बुधवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जायेगी। आज दोपहर 1 बजे तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 6 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- न्यायिक मामले में भाग-दौड़ के बाद आज आपको बड़ी सफलता मिलेगी।
  • मूलांक 2- जीवनसाथी के साथ डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, रिश्तों में मिठास आयेगी।
  • मूलांक 3- आज आपको नौकरी या व्यावसाय के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।
  • मूलांक 4- पारिवारिक जीवन में खुशियाँ आयेगी, किसी उत्सव या प्रोग्राम का आयोजन भी हो सकता है।
  • मूलांक 5- आज कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा, जससे कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।
  • मूलांक 6- सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे।
  • मूलांक 7- जीवनसाथी की सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया मिलेगा।
  • मूलांक 8- करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग मिलेगा आप जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे।
  • मूलांक 9- आज आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1+1 करने पर 2 आएगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

Holi 2025: होली से पहले बाहर कर दें ये 6 चीजें, इनका घर में होना दुर्भाग्य का संकेत

होली पर 100 साल के बाद चंद्र ग्रहण और सूर्य गोचर एक साथ, 3 राशियां 14 मार्च के बाद रहें सावधान