1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Holi 2025: होली से पहले बाहर कर दें ये 6 चीजें, इनका घर में होना दुर्भाग्य का संकेत

Holi 2025: होली से पहले बाहर कर दें ये 6 चीजें, इनका घर में होना दुर्भाग्य का संकेत

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Mar 11, 2025 03:42 pm IST,  Updated : Mar 11, 2025 03:42 pm IST

Holi 2025: होली के पावन पर्व से पहले आपको घर से कुछ चीजों को बाहर कर देना चाहिए। आज हम आपको इसी के बारे में अपने इस लेख में जानकारी देंगे।

Holi 2025- India TV Hindi
होली 2025 Image Source : PTI

Holi 2025: होली का त्योहार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन धूमधाम से मनाया जाता है। साल 2025 में यह तिथि 14 मार्च को है और इसी दिन रंगोत्सव मनाया जाएगा। होली के दिन रंगोत्सव के साथ ही पूजा पाठ करना भी बेहद शुभ होता है। हालांकि शुभ फलों की प्राप्ति के लिए आपको होली से पहले कुछ कार्य अवश्य करने चाहिए। घर में मौजूद कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें होली से पहले आपको बाहर कर देना चाहिए, होली के दिन अगर ये चीजें आपके घर में रहती हैं, तो इन्हें दुर्भाग्य का कारक माना जाता है। 

तुलसी का सूखा हुआ पौधा 

अगर आपके घर में तुलसी का सूखा हुआ पौधा है तो उसे होली से पहले आपको हटा देना चाहिए। सूखी तुलसी को घर में शुभ नहीं माना जाता, ऐसा होने पर होली के दिन की जाने वाली पूजा का शुभ परिणाम आपको प्राप्त नहीं होगा। हालांकि इस दिन आप तुलसी का नया पौधा घर अवश्य ला सकते हैं। 

फटे-पुराने जूते-चप्पल

होली की पूजा से पहले आपको पुराने जूते-चप्पलों को भी घर से बाहर कर देना चाहिए। फटे-पुराने जूते चप्पल दरिद्रता का कारक माने जाते हैं। इनकी वजह से शनि का प्रकोप भी आप पर बढ़ सकता है। इसलिए इनको होली के दिन घर में न रहने दें। 

टूटा हुआ शीशा

अगर आपके घर में टूटा हुआ शीशा है तो उसे भी होली से पहले आपको बाहर कर देना चाहिए। वास्तु में टूटा शीशा अशुभ संकेतक माना जाता है। इसके साथ ही तस्वीरों पर लगे टूटे हुए कांच को भी घर से आपको निकाल देना चाहिए। टूटा शीशा घर में रखने से परिवार के लोगों के बीच मतभेद हो सकते हैं। 

पुराने रंग न रखें घर में 

कई लोग पिछली होली पर इस्तेमाल हुए रंगों को भी घर में रख देते हैं। ऐसा करना भी धार्मिक दृष्टि से अच्छा नहीं माना जाता। नए त्योहार पर आपको नए रंगों का इस्तेमाल ही करना चाहिए। इसके साथ ही सेहत की दृष्टि से भी पुराने रंगों का इस्तेमाल अच्छा नहीं होता। इसकी वजह से आपको एलर्जी हो सकती है। 

पूजा स्थल से हटा दें टूटी हुई मूर्तियां

अगर आपके पूजा स्थल पर कोई टूटी हुई प्रतिमा है तो उसे भी होली से पहले आपको किसी जलाशय में प्रवाहित कर देना चाहिए। वास्तु के अनुसार शुभ अवसरों पर खंडित मूर्तियों का घर में होना नकारात्मकता लाता है। इसकी वजह से घर में कलह कलेश भी हो सकते हैं। 

इस्तेमाल न होने वाले कपड़े 

अगर आपके घर में ऐसे कपड़े हैं जिन्हें आप इस्तेमाल नहीं करते तो उनको भी घर से बाहर आपको कर देना चाहिए। पुराने कपड़ों का घर में होना अच्छा नहीं माना जाता। इन कपड़ों को आप जरूरतमंद लोगों को दान दे सकते हैं, ऐसा करने से आपको अच्छे फलों की प्राप्ति होती है। 

Holika Dahan 2025: होलिका दहन में न डालें ये चीजें, वरना जीवन हो जाएगा बर्बाद, जानें होली की अग्नि में क्या चढ़ाना चाहिए

होली पर 100 साल के बाद चंद्र ग्रहण और सूर्य गोचर एक साथ, 3 राशियां 14 मार्च के बाद रहें सावधान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म