1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 14 February 2025: दूसरे के मामले में हस्तक्षेप करना इस मूलांक वालों को पड़ेगा भारी, आज के दिन रहें संभलकर, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 14 February 2025: दूसरे के मामले में हस्तक्षेप करना इस मूलांक वालों को पड़ेगा भारी, आज के दिन रहें संभलकर, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 14 February 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (14 फरवरी 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Image Source : SOCIAL अंक ज्योतिष

Numerology 14 February 2025: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज रात 9 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 33 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 10 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- आप स्वस्थ रहने के लिए अपने खानपान और व्यायाम पर ध्यान दें।
  • मूलांक 2- आज आपका समय परिवार के साथ अच्छा बीतेगा आप कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। 
  • मूलांक 3- आपका ट्रांसफर ऐसे स्थान पर हो सकता है जहां से आपको अप-एण्ड-डाउन करने में आसानी होगी। 
  • मूलांक 4- आज किसी मित्र से आपकी मुलाकात होगी उससे अपनी निजी समस्याओं को साझा करेंगे।
  • मूलांक 5- आज किसी दूसरे के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें वरना लोग आपका विरोध कर सकते हैं।
  • मूलांक 6- आपका स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा, आप कुछ नया करने की सोचेंगे।
  • मूलांक 7- आज आप किसी व्यक्ति की मदद करेगे, आप लोगों की नजर में व्यवहारिक बनेंगे।
  • मूलांक 8- आज आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा, जीवनसाथी के लिये खरीदारी भी कर सकते हैं।
  • मूलांक 9- आज आप माता-पिता की इच्छा पूरी करेंगे, जिससे वे आपसे प्रसन्न होंगेगे।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं-

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Valentines Day 2025: वैलेंटाइन डे पर राशि के अनुसार पार्टनर को दें गिफ्ट, प्यार का रिश्ता होगा मजबूत

2025 में दो बार मिलेंगे सूर्य-शनि, करियर के लिहाज से 3 राशियों के लिए है स्वर्णिम साल