1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Valentines Day 2025: वैलेंटाइन डे पर राशि के अनुसार पार्टनर को दें गिफ्ट, प्यार का रिश्ता होगा मजबूत

Valentines Day 2025: वैलेंटाइन डे पर राशि के अनुसार पार्टनर को दें गिफ्ट, प्यार का रिश्ता होगा मजबूत

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 13, 2025 06:00 pm IST,  Updated : Feb 13, 2025 06:00 pm IST

Valentines Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर की राशि के अनुसार अगर आप गिफ्ट देते हैं तो प्रेम जीवन में मजबूती आती है। आइए जानते हैं किस राशि को कौन सा गिफ्ट देना शुभ होता है।

Valentine Day 2025- India TV Hindi
वैलेंटाइन डे Image Source : INDIA TV

Valentines Day 2025: आज के समय में प्रेमी-प्रमिकाओं के लिए वैलेंटाइन डे एक खास दिन है। प्यार का इजहार करने और पार्टनर के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त इस दिन लोग करते हैं। साथ ही कई तरह के गिफ्ट भी साथी को दिए जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि राशि के अनुसार आपको अपने पार्टनर को क्या गिफ्ट देना चाहिए, जिससे आपके प्रेम जीवन की ढोर और भी मजबूत हो। 

मेष राशि 

अगर आपके पार्टनर की राशि मेष है तो वो बेहद उत्साही और एडवेंचरस होंगे। ऐसे में उन्हें आप गिफ्ट के तौर पर स्मार्टवॉच, स्पोर्ट्स वियर, परफ्यूम आदि गिफ्ट दे सकते हैं। लाल रंग के कपड़े भी उन्हें देना अच्छा रहेगा। 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि वाले लग्जरी पसंद करते हैं। इन्हें आप ब्रांडेड सूज, परफ्यूम, चॉकलेट्स आदि गिफ्ट अगर देते हैं, तो प्रेम के रिश्ते में निखार आता है। 

मिथुन राशि

बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि के पार्टनर को आप  वायरलेस ईयरबड्स, हैंडमेड लेटर्स दे सकते हैं। इसके अलावा उनके साथ रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर करना भी अच्छा सरप्राइज गिफ्ट होगा। 

कर्क राशि

इमोशन से भरे कर्क राशि के पार्टनर को आप फोटो एल्बम, चॉकलेट, डेली यूज की कोई चीज या फिर लाल रंग के कपड़े गिफ्ट में दें तो रिश्ते में निखार आएगा। 

सिंह राशि 

अट्रैक्टिव चीजें पसंद करने वाले सिंह राशि के पार्टनर को सिल्वर ज्वेलरी, एडवेंचर टूर टिकट, घड़ी, डेकोरेशन का सामान गिफ्ट में दे सकते हैं। 

कन्या राशि 

प्रैक्टिकल कन्या राशि के लोगों को घर को सजाने वाली चीजें, प्लाट्स, किताबें आप गिफ्ट में दे सकते हैं। इन चीजों को गिफ्ट में देकर प्रमे जीवन में तरोताजगी आएगी। 

तुला राशि 

संतुलन के साथ चलने वाले तुला राशि के पार्टनर को आर्टवर्क, पेंटिंग, परफ्यूम, ज्वेलरी आदि गिफ्ट में आपको देनी चाहिए। ये चीजें तुला राशि के लोगों को भाती हैं। 

वृश्चिक राशि 

रहस्यमयी वृश्चिक राशि के लोगों को सीक्रेट लेटर, काले रंग के कपड़े, किसी हील स्टेशन की टिकट आदि आप गिफ्ट कर सकते हैं। ये चीजें आपके रिश्ते में नयापन लेकर भी आएंगी। 

धनु राशि

स्वतंत्र विचारों वाले धनु राशि के लोगों को किताबें, किसी मैच की टिकट, मिस्ट्री गिफ्ट पैकेट आप दे सकते हैं। 

मकर राशि 

मकर राशि के लोग प्रैक्टिकल होते हैं इन्हें आप एक लाल गुलाब देकर भी खुश कर सकते हैं। इसके साथ ही वॉच, जूते आदि भी आप इनको गिफ्ट में दे सकते हैं। 

प्रैक्टिकल और गोल-ओरिएंटेड होते हैं।

कुंभ राशि 

इनोवेटिव कुंभ राशि के लोगों को टेक गैजेट्स, मोबाइल से जुड़ी चीजें, ज्वेलरी दे सकते हैं। ये चीजें आपके और पार्टनर के बीच नजदीकियां बढ़ा सकती हैं। 

मीन राशि 

रोमांटिक मीन राशि वालों को पीले रंग का कोई फूल या पीले रंग की ड्रेस देना शुभ रहेगा। ऐसा करने से प्रेम जीवन की कई परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

2025 में दो बार मिलेंगे सूर्य-शनि, करियर के लिहाज से 3 राशियों के लिए है स्वर्णिम साल

Holashtak 2025: होली से 8 दिन पहले क्यों मनाया जाता है होलाष्टक, क्या है इसका धार्मिक महत्व?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।