1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 14 July 2025: मूलांक 6 इस बात का रखें ध्यान, नहीं तो पूरे दिन रहेंगे परेशान; पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 14 July 2025: मूलांक 6 इस बात का रखें ध्यान, नहीं तो पूरे दिन रहेंगे परेशान; पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 14 July 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (14 जुलाई 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

अंक ज्योतिष- India TV Hindi
Image Source : FILE अंक ज्योतिष

Numerology 14 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि सोमवार का दिन है। आज सावन महीने का पहला सोमवार व्रत है। चतुर्थी तिथि आज रात 12 बजे तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 14 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 27 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1. आपकी आय में इजाफा होगा और इनकम के नए स्रोत भी प्राप्त होंगे।
  • मूलांक 2. दोस्तों के साथ बैठकर आप करियर से रिलेटेड कुछ जरूरी चर्चा कर सकते है।
  • मूलांक 3. बिजनेस में आज आपको बड़ा आर्डर मिलने की संभावना है, आप इसको हाथ से जाने न दें।
  • मूलांक 4. आज किसी जरूरतमंद की हेल्प करने का आपको मौका मिलेगा।
  • मूलांक 5. कारोबार में आपको उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
  • मूलांक 6. आपके अनचाहे खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन अपने खर्चे पर नियंत्रण रखें ये आपके लिए अच्छा रहेगा।
  • मूलांक 7. बिजनेस से धन लाभ होगा, साथ ही आपको रुका हुआ धन वापस मिलेगा।
  • मूलांक 8. आज आपकी दिनचर्या सुव्यवस्थित ढंग से चलेगी, आप अन्य कार्यों पर भी ध्यान दे पायेंगे।
  • मूलांक 9. रोज की अपेक्षा आज आपको अधिक धन लाभ होगा, आपके बिजनेस को नयी दिशा मिलेगी।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर अगर आपके जन्म की तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। यहां जानें मूलांक निकालने का तरीका, अगर जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1 और 1 को जोड़ दीजिए (1+1) ऐसा करने पर 2 आएगा, यही आपका मूलांक है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

सावन में कब नहीं करना चाहिए रुद्राभिषेक? जान लें वरना हो जाएगा आपका अनर्थ
आज से शनि चलने जा रहे उल्टी चाल, इन राशियों के पास अब आएगा पैसा ही पैसा