1. Hindi News
  2. धर्म
  3. आज से शनि चलने जा रहे उल्टी चाल, इन राशियों के पास अब आएगा पैसा ही पैसा

आज से शनि चलने जा रहे उल्टी चाल, इन राशियों के पास अब आएगा पैसा ही पैसा

 Published : Jul 13, 2025 11:05 am IST,  Updated : Jul 13, 2025 11:05 am IST

शनि आज से अपनी चाल में बदलाव कर रहे हैं। शनि की यह चाल कई राशियों को जहां अशुभ फल तो कई राशियों को शुभ फल देगी।

शनि वक्री- India TV Hindi
शनि वक्री Image Source : INDIA TV

सावन माह का आरंभ हो चुका है, इस माह में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से जातक के बड़े से बड़े संकट टल जाते हैं। जीवन पर महाकाल की कृपा बनी रहती है। सावन में इस बार ज्योतिष दृष्टि के हिसाब से बेहद खास है, क्योंकि न्याय के देवता शनि अपनी चाल बदल रहे हैं। आज यानी 13 जुलाई को सुबह की शनि व्रकी हो गए हैं। जो 28 नवंबर की सुबह 07.26 बजे तक शनि मार्गी अवस्था में आएंगे। शनि न्याय, संघर्ष और कर्म के कारक ग्रह हैं। 

कुंडली में शनि का शुभ प्रभाव व्यक्ति के जीवन में बेहद शुभ असर डालता है। इससे करियर में तरक्की, नौकरी में सम्मान और व्यापार में अच्छा लाभ होता है। इसके अलावा, शनि गोचर से भी कई राशियों को अच्छे परिणाम मिलते हैं। ऐसे में शनि का वक्री होना कई राशियों के लिए लाभकारी है, आइए जानते हैं कौन-कौन...

वृषभ

वृषभ राशि वालों को शनि के वक्री होने से धन लाभ के योग होंगे। कंपटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को मनचाहे परिणाम मिलेंगे, जो लोग नौकरी में हैं, उनकी उच्च अधिकारियों से सराहना होगी। पारिवारिक जीवन में बेहतर होगा। विवाहित जातक के लिए यह समय नया मोड़ लगाएगा। रिश्तों में सम्मान बढ़ेगा।

कर्क

इन राशि के जातकों के लंबे समय से लटके कार्य पूर्ण होंगे। जो घर या गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं वे अब खरीद सकते हैं। पुराना पारिवारिक विवाद सुलझ सकता है। इस समय आपकी मेहनत का फल आपको मिलेगा, इसलिए प्रोमोशन या नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बनें। पॉजटिव रवैया आपके रिश्ते को और मजबूत करेगा। कोर्ट से जुड़े मामले में राहत मिल सकती है।

मिथुन

मिथुन राशि पर शनि की साढ़ेसाती है, लेकिन वक्री शनि राहत दे सकते हैं। आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। रिश्तों में सुधार आएंगे। इस समय प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के योग हैं। इस समय आपको ध्यान या आध्यात्मिकता से मानसिक शांति और आर्थिक संतुलन मिलेगा। मेहनत से अच्छा फल मिलेगा।

मीन

इस राशि के जातक को अब तनाव नहीं रहेगा, क्योंकि मेहनत के परिणाम दिखेंगे। करियर को लेकर बनाई गई योजना सफल होगी। पुराना कर्ज भी खत्म होने की संभावना है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

​सावन के पहले सोमवार के दिन जरूर जपें शिव के ये मंत्र, जानें कैसे करनी है पूजा?

सावन में कब नहीं करना चाहिए रुद्राभिषेक? जान लें वरना हो जाएगा आपका अनर्थ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।