सावन माह का आरंभ हो चुका है, यह पूरी महीना भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि इसी माह में देवी गौरी की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव प्रकट हुए और देवी गौरी को पत्नी रूप में स्वीकारा। साथ ही कहा जाता है कि हर साल देवों के देव महादेव इसी माह अपने ससुराल भी जाते हैं। ऐसे में यह पूरा माह बेहद पवित्र माना जाता है। इस माह का पहला सोमवार और भी खास होता है क्योंकि सोमवार पहले से ही भगवान शिव को समर्पित किया गया है। इसलिए भक्त इस दिन व्रत और पूजा अनुष्ठान करते हैं।
सावन में पड़ने वाले हर एक सोमवार का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, भांग-धतूरा और अन्य पूजन सामग्री चढ़ाना बेहद फलदायी माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कैसे करनी है पूजा और किन मंत्रों का उच्चारण होगा शुभ फलदायी...
दृग पंचांग का मानें तो 11 जुलाई से सावन का आरंभ हो चुका है, अब सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ेगा, दूसरा सोमवार 21 जुलाई को है। फिर 28 और इसके बाद 4 अगस्त 2025 को आखिरी सोमवार है। वहीं, सावन का समापन 9 अगस्त को होगा।
सोमवार के दिन पहले जातक को सुबह स्नान आदि से निवृत्त हो जाना चाहिए, फिर शिव जी की पूजा के लिए मंदिर जाएं या फिर घर में शिवलिंग स्थापित करें। इसके बाद शिवलिंग का जल, दूध-दही, शहद, घी और गंगाजल से अभिषेक करें। इसके बाद शिव जी को बेलपत्र, सफेद फूल, भांग-धतूरा, आक फूल, अक्षत और भस्म अर्पित करें। फिर मिठाई का भोग लगाएं। याद रहे कि पूजा करते समय कुछ मंत्रों का जप करते रहें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
सावन के पहले सोमवार पर शिव जी को जरूर चढ़ाएं ये चीजें, भोलेनाथ हैं बेहद प्रिय
Weekly Health Horoscope: इन राशियों को रखना होगा सेहत का ध्यान, वरना बुरे होंगे हाल; पढ़ें सभी राशियों का साप्ताहिक हेल्थ राशिफल
Weekly Finance Horoscope: इन राशियों को अपने खर्चे पर पाना होगा काबू, वरना होगा बुरा हाल; पढ़ें साप्ताहिक आर्थिक राशिफल
संपादक की पसंद