Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हाई ब्लड प्रेशर की समस्या पर पाना चाहते हैं काबू, तो शुरू कर दीजिए कुछ सुपर फूड्स का सेवन

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या पर पाना चाहते हैं काबू, तो शुरू कर दीजिए कुछ सुपर फूड्स का सेवन

Written By: Vanshika Saxena Published : Feb 15, 2026 01:48 pm IST, Updated : Feb 15, 2026 01:48 pm IST

What to eat to control high blood pressure: हाई ब्लड प्रेशर पर काबू पाने के लिए डाइट प्लान में थोड़े बहुत बदलाव करने की जरूरत पड़ सकती है। आइए जानते हैं कैसे...

हाई बीपी- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK हाई बीपी

क्या आप जानते हैं कि अगर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल न किया जाए, तो आपके दिल की सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है? हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक डाइट प्लान में पोषक तत्वों से भरपूर कुछ चीजों को शामिल करके हाई बीपी की समस्या पर काबू पाया जा सकता है। आइए कुछ ऐसे सुपर फूड्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, जिन्हें सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम करके दिल की सेहत को मजबूत बनाया जा सकता है।

ग्रीन लीफी वेजिटेबल्स- पुराने जमाने से ही हरी पत्तेदार सब्जियों को सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। पालक, पत्ता गोभी और मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां ब्लड प्रेशर को कम करने में कारगर साबित हो सकती हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों में पोटैशियम और मैग्नीशियम की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर दिल की सेहत को सुधारने में कारगर साबित हो सकती है।

खाएं संतरा, कीवी और पपीता- ग्रीन वेजिटेबल्स के अलावा कुछ फलों का सेवन करके भी हाई बीपी की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर अक्सर हाई रहता है, तो आप केला, संतरा, कीवी जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तरबूज और पपीते को भी हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता रहा है। दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए कद्दू के बीज, अलसी के बीज, बादाम और अखरोट का सेवन भी किया जा सकता है।

फायदेमंद चुकंदर और लहसुन- ब्लड प्रेशर पर काबू पाने के लिए चुकंदर का सेवन करने की सलाह दी जाती है क्योंकि बीटरूट में मौजूद फाइटोकेमिकल्स और नाइट्रिक ऑक्साइड बीपी को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं। इसके अलावा हर रोज 2-3 कच्ची या फिर हल्की पकी हुई लहसुन की कलियों का सेवन करने से हाई बीपी के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना भी आसान हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement