1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. घर पर रखी किन चीजों को बदलते रहना चाहिए, हाइजीन के लिए जरूरी, वरना खराब हो सकती है तबीयत

घर पर रखी किन चीजों को बदलते रहना चाहिए, हाइजीन के लिए जरूरी, वरना खराब हो सकती है तबीयत

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 14, 2026 01:30 pm IST,  Updated : Feb 14, 2026 01:30 pm IST

How to maintain hygiene: क्या आप घर पर रखी कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानते हैं, जिन्हें समय-समय पर बदलते रहना चाहिए?

हाइजीन कैसे बनाएं रखें?- India TV Hindi
हाइजीन कैसे बनाएं रखें? Image Source : FREEPIK

अक्सर लोग घर पर रखी कई चीजों को लंबे समय तक नहीं बदलते हैं। अगर कुछ चीजों को समय समय पर चेंज न किया जाए, तो आपकी इस लापरवाही की वजह से बैक्टीरिया जन्म ले सकते हैं और हाइजीन को बुरी तरह से प्रभावित कर सकते हैं। कुछ चीजों को समय-समय पर रिप्लेस करते रहना चाहिए, जिससे चीजों के अंदर ज्यादा गंदगी पैदा न हो पाए। आइए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजें- हर 2 साल में नहाने वाले तौलिए को बदल लेना चाहिए। लंबे समय तक पुराने तौलिए का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा की सेहत बुरी तरह से डैमेज हो सकती है। इसके अलावा ध्यान रहे कि एक हफ्ते में कम से कम 2 बार नहाने के तौलिए को जरूर धोएं जिससे तौलिए पर बैक्टीरिया और गंदगी जमा न होती रहे। इसके अलावा हर साल चप्पल भी बदल लेनी चाहिए। हर रोज चप्पल पहनने से स्लिपर्स में पसीना, धूल और बैक्टीरिया जमने लगता है।

चादर और पिलो कवर- जरूरी नहीं है कि बिस्तर पर बिछाने वाली चादर अगर फटे नहीं, तो आप इसे सालों साल तक इस्तेमाल करते रहें। हर 2 से 3 सालों में चादर को बदलने की सलाह दी जाती है। चादर की तरह आपको अपने पिलो के कवर को भी 2 से 3 साल में बदल लेना चाहिए। चादर हो या फिर पिलो कवर, इनके अंदर पसीना, डेड स्किन, बॉडी ऑयल और धूल जमा होती रहती है, इसलिए इन्हें समय-समय पर बदलते रहना चाहिए।

गौर करने वाली बात- अगर आप प्लास्टिक वाली आइस क्यूब ट्रे का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको एक से दो साल के अंदर इसे बदल लेना चाहिए। सालों साल तक एक ही प्लास्टिक वाली आइस क्यूब ट्रे यूज करने से इनके छोटे-छोटे क्रैक्स पर बैक्टीरिया और फंगस जमा हो सकती है। अगर आप रीयूजेबल वॉटर बॉटल का इस्तेमाल करते हैं, तो हर 6 महीने के अंदर इसे बदल लेना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।