1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Arjun Ki Chaal: अर्जुन की छाल से कौन-कौन सी बीमारी का खतरा कम हो सकता है?

Arjun Ki Chaal: अर्जुन की छाल से कौन-कौन सी बीमारी का खतरा कम हो सकता है?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 12, 2026 05:39 pm IST,  Updated : Feb 12, 2026 05:39 pm IST

Arjuna bark health benefits: अर्जुन की छाल में औषधीय गुणों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। आइए अर्जुन की छाल से मिलने वाले कुछ स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

अर्जुन की छाल- India TV Hindi
अर्जुन की छाल Image Source : PRAKASHIT AYURVED MEERUT/YT

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अर्जुन की छाल में फ्लेवोनॉइड्स, टैनिन और ट्राइटरपेनॉइड्स मौजूद होते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन की छाल में कैल्शियम कार्बोनेट और मैग्नीशियम समेत एंटीऑक्सीडेंट गुणों की अच्छी खासी मात्रा भी पाई जाती है। अगर आप सही मात्रा में और सही तरीके से पोषक तत्वों से भरपूर अर्जुन की छाल को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बनाते हैं, तो आपकी सेहत को चौतरफा लाभ मिल सकते हैं।

हार्ट रिलेटेड डिजीज- दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए अर्जुन की छाल का सेवन करने की सलाह दी जाती है। ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल पर काबू पाने के लिए अर्जुन की छाल को कंज्यूम किया जा सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक औषधीय गुणों से भरपूर अर्जुन की छाल हार्ट ब्लॉकेज और दिल से जुड़ी दूसरी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने में कारगर साबित हो सकती है।

पेट के लिए फायदेमंद- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन की छाल को पेट के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आप गैस और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो अर्जुन की छाल को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। अर्जुन की छाल रक्त को शुद्ध करने में भी मददगार साबित हो सकती है। बस ध्यान रहे कि सही मात्रा में और सही तरीके से ही इस औषधि का सेवन करना चाहिए।

डायबिटीज पेशेंट्स भी कर सकते हैं सेवन- आयुर्वेद के मुताबिक डायबिटीज पेशेंट्स की सेहत के लिए अर्जुन की छाल वरदान साबित हो सकती है। इसके अलावा अगर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग हो रही है, तो भी डॉक्टर से सलाह लेकर अर्जुन की छाल को कंज्यूम किया जा सकता है। अर्जुन की छाल को दूध या फिर पानी के साथ या फिर इसका काढ़ा बनाकर डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।