अक्षय कुमार, अरशद वारसी की 'जॉली एलएलबी 3' से लेकर अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू की 'पिंक' तक, बड़े पर्दे पर अब तक कई कोर्टरूम ड्रामा रिलीज हो चुकी हैं और इन्हें दर्शकों से काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इन फिल्मों ने दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ कुछ जरूरी संदेश भी दर्शकों तक पहुंचाए हैं। अब जल्दी ही दर्शकों के बीच एक और कोर्टरूम ड्रामा दस्तक देने वाली है, जिसका ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है। इस कोर्टरूम ड्रामा का नाम है 'किस्सा कोर्ट कचहरी का', जो दर्शकों के सामने कोर्ट-कचहरी में होने वाली कानूनी बहसों को एक नए रंग-ढंग में दर्शकों के सामने पेश करने वाली है।
लवली फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड तले बनी 'किस्सा कोर्ट कचहरी का' न्याय व्यवस्था के उन कोनों को छूती है जिन्हें अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म ट्रेलर के साथ फर्स्ट लुक भी जारी किया। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में कोई बड़ा कलाकार तो नहीं है, लेकिन ट्रेलर से एक बात जाहिर होती है कि इसकी कहानी जरूर बड़ी होने वाली है। इस फिल्म के के निर्देशक रजनीश जायसवाल हैं, जिनका कहना है कि वह इस फिल्म के जरिए 'परफेक्शन' नहीं बल्कि 'इम्परफेक्शन' को दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं इसके निर्माता निर्माता अरुण कुमार हैं, जो अब जल्दी ही अगली फिल्म डीएनए पर काम शुरू करने वाले हैं।
फिल्म में दिग्गज अभिनेता राजेश शर्मा, बृजेंद्र काला और नीलू कोहली जैसे मंझे हुए कलाकार लीड रोल में हैं। अपकमिंग फिल्म की कहानी मेरठ के इर्द-गिर्द घूमती है और खास बात तो ये है कि इसकी शूटिंग भी मेरठ में ही हुई है वो भी असली दफ्तरों को फिल्म का हिस्सा बनाया गया है। दरअसल, फिल्म के निर्देशक रजनीश जायसवाल का कहना है कि वह चाहते थे कि दर्शक उस माहौल की कड़वाहट को अपनी जुबान पर महसूस कर सकें, इसीलिए उन्होंने रियल लोकेशन पर शूटिंग करने का फैसला लिया।
फिल्म में अभिनेता राजेश शर्मा और बृजेंद्र काला वकील की भूमिका में नजर आएंगे। राजेश शर्मा जहां पहले क्रू, कहां शुरू कहां खत्म, मिस्टर एंड मिसेज माही जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से वाहवाही लूट चुके हैं वहां बृजेंद्र काला दो पत्ती, मर्डर मुबारक, कटहल, ओएमजी और सर्कस जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिल्म 13 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ेंः 2 महीने के बेटे को लगी पहली वैक्सीन, नन्हे काजू का दर्द देख भारती सिंह के भी निकले आंसू, शेयर किया भावुक वीडियो
The 50: अरबाज पटेल-प्रिंस नरूला के बीच हुई हाथापाई, भड़के होस्ट 'लायन', कंटेस्टेंट को लगाई फटकार
संपादक की पसंद