1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IRE vs OMAN Cricket Score: आयरलैंड को मिली बड़ी जीत, ओमान को एकतरफा मुकाबले में 96 रनों से हराया

IRE vs OMAN Cricket Score: आयरलैंड को मिली बड़ी जीत, ओमान को एकतरफा मुकाबले में 96 रनों से हराया

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 14, 2026 10:36 am IST,  Updated : Feb 14, 2026 02:30 pm IST

IRE vs OMAN Cricket Score: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 22वां मैच ओमान और आयरलैंड के बीच खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में 235 रन बनाए। जवाब में ओमान की टीम 139 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

IRE vs Oman- India TV Hindi
आयरलैंड बनाम ओमान Image Source : PTI/AP

IRE vs OMAN Cricket Score: ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड और ओमान के बीच मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में मुकाबला खेला गया। आयरलैंड ने इस मैच में ओमान को 96 रनों से हरा दिया। इस मैच में ओमान ने टॉस जीता और उनके कप्तान जतिंदर सिंह ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। आयरलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाने में कामयाब रही। यह इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर 94 रन बनाकर नाबाद लौटे और छह रन से शतक से दूर रह गए। जवाब में ओमान की टीम 18 ओवर में 139 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी इस मैच में आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उनके टॉप आर्डर बल्लेबाज इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। टिम टेक्टर 5 रन, रॉस अडायर और हैरी टेक्टर 14 रन बनाकर आउट हुए। आयरलैंड ने अपने चार विकेट 64 के स्कोर पर गंवा दिए थे। इसके बाद गैरेथ डेलानी और कप्तान लोर्कन टकर के बीच पांचवें विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी हुई। वहीं छठे विकेट के लिए जॉर्ज डॉकरेल और लोर्कन टकर ने छठे विकेट के लिए 19 बॉल पर 70 रन जोड़े।  लोर्कन टकर इस मैच में 51 बॉल पर 94 रन बनाकर नाबाद लौटे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की शुरुआत भी उतनी अच्छी नहीं रही। जतिंदर सिंह 21 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 5 बॉल पर 7 रन बनाए। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए आशीष ओडेदरा 1 रन बनाकर बनाकर आउट हो गए। तीसरे विकेट के लिए आमिर कलीम और हम्मद मिर्जा के बीच 73 रन की साझेदारी जरूर हुई, लेकिन ये साझेदारी टूटने के बाद ओमान की पारी लड़खड़ा गई। ओमान के लिए एकमात्र अर्धशतक आमिर कलीम के बल्ले से आया। उन्होंने 29 बॉल पर 50 रन बनाए। वहीं हम्मद मिर्जा ने 46 रन की पारी खेली। आयरलैंड के लिए जोशुआ लिटिल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

IRE vs OMAN: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

आयरलैंड: रॉस अडायर, टिम टेक्टर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जोशुआ लिटिल

ओमान: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, आशीष ओडेदरा, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), नदीम खान, सुफियान महमूद, शाह फैसल, शकील अहमद

दोनों ही टीमें ग्रुप-बी का हिस्सा है और अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी हैं और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। आयरलैंड को श्रीलंका से 20 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 67 रन से हार का सामना करना पड़ा, जबकि ओमान को जिम्बाब्वे ने 8 विकेट और श्रीलंका ने 105 रन से हराया। ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है।

ओमान वर्सेस आयरलैंड के बीच ये मुकाबला एक तरह से एलिमिनेटर मैच है। जो भी टीम ये मुकाबला हारेगी वो इस वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी।  इस मैच में जीतने वाली टीम सुपर 8 की रेस में बनी रहेगी, लेकिन सुपर 8 में पहुंचने के लिए उसे बहुत मेहनत करनी होगी और उन्हें अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। अब देखना ये होगा कि ओमान और आयरलैंड के बीच इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है।

IRE vs OMAN मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

ओमान टीम: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, मोहम्मद नदीम, वसीम अली, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), जितेन रामानंदी, नदीम खान, सुफयान महमूद, शाह फैसल, जय ओडेद्रा, शकील अहमद, करण सोनावले, आशीष ओडेदरा, शफीक जान

आयरलैंड टीम: रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (कप्तान/विकेटकीपर), कर्टिस कैंपर, बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, टिम टेक्टर, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट, क्रेग यंग, ​​सैम टॉपिंग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल