1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. होली पर वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली और वाराणसी के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और रूट्स की डिटेल्स

होली पर वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली और वाराणसी के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और रूट्स की डिटेल्स

 Reported By: Manzoor Mir Written By: Mangal Yadav
 Published : Feb 14, 2026 10:10 am IST,  Updated : Feb 14, 2026 10:15 am IST

होली के दौरान होने वाली भीड़ को मैनेज करने के लिए, नॉर्दर्न रेलवे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली और वाराणसी के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। जम्मू डिवीज़न के अधिकारियों के मुताबिक, स्पेशल ट्रेन नंबर 04081/04082 नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलेगी।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

नई दिल्लीः उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने होली पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेलवे के जम्मू डिवीज़न के अधिकारियों के मुताबिक, स्पेशल ट्रेन नंबर 04081/04082 नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलेगी, जबकि ट्रेन नंबर 04603/04604 वाराणसी और कटड़ा के बीच चलेगी। 

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 11:45 बजे चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के मुताबिक, ट्रेन नंबर 04081, 21 फरवरी से 8 मार्च तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 11:45 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। रास्ते में यह पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और उधमपुर स्टेशनों पर रुकेगी। 

कटरा से नई दिल्ली के लिए रात 9:20 बजे से चलेगी

वापसी में यह इस ट्रेन का नंबर 04082 हो जाएगा। 22 फरवरी से 9 मार्च तक कटड़ा से नई दिल्ली के लिए चलेगी। यह कटड़ा से रात 9:20 बजे निकलेगी और अगले दिन सुबह 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और उधमपुर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। यानी इस ट्रेन से दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब के लोगों को राहत मिलेगी और होली के अवसर पर माता वैष्णो देवी का दर्शन आसानी से कर सकेंगे।

वाराणसी से सुबह 5 बजे चलेगी स्पेशल ट्रेन

इसी तरह, ट्रेन नंबर 04603, 24 फरवरी से 8 मार्च के बीच चार ट्रिप के साथ वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन से कटड़ा के लिए चलेगी। ट्रेन सुबह 5 बजे वाराणसी से निकलेगी और अगले दिन सुबह 6 बजे कटड़ा पहुंचेगी। यह प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और उधमपुर में रुकेगी।

कटरा से वाराणसी के लिए  शाम 6:15 बजे से चलेगी ट्रेन

वापसी के दौरान इस का ट्रेन नंबर 04604 हो जाएगा। यह ट्रेन 22 फरवरी से 6 मार्च तक चार ट्रिप के साथ कटड़ा से वाराणसी के लिए चलेगी। यह शाम 6:15 बजे निकलेगी और अगले दिन शाम 7 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह ट्रेन जम्मू, उधमपुर, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली और प्रतापगढ़ रुकेगी। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि स्पेशल ट्रेनों का मकसद त्योहारों के समय आसान और सुविधाजनक यात्रा को आसान बनाना है। क्योंकि रेगुलर सर्विस ट्रेनों में भारी भीड़ होती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत