श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। बोर्ड की बैठक में तीर्थयात्रियों का बीमा कवर दोगुना करने की घोषणा की गई है।
माता वैष्णो देवी धाम से बर्फबारी की खूबसूरत तस्वीरें आई हैं, जिनमें त्रिकूट पर्वत और भवन क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर में ढका नजर आ रहा है।
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर सहित त्रिकुटा पर्वत और भद्रवाह घाटी में इस साल की पहली बर्फबारी हुई। पटनीटॉप, नाथाटॉप, सनासर और बटोटे भी बर्फ से ढक गए, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार में तेजी की उम्मीद है।
माता वैष्णो देवी मंदिर की पवित्र गुफा को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। यह प्राकृतिक गुफा जनवरी और फरवरी में आमतौर पर खोली जाती है। क्योंकि इस दौरान भीड़ कम होती है।
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। अगर आप भी वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इससे जुड़ी सारी बातें पहले समझ लें। इससे आपका आर्थिक नुकसान नहीं होगा।
नए साल के मौके पर वैष्णो देवी में भारी भीड़ हो रही है, जिसकी वजह से श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए यात्रा रजिस्ट्रेशन सस्पेंड कर दिया है।
माता वैष्णो देवी के दरबार में जाकर आप हवन करवा सकते हैं साथ ही ऑनलाइन हवन की सुविधा भी मंदिर में शुरू हो चुकी है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि हवन करवाने के लिए कितना शुल्क आपको देना होता है और हवन करने की टाइमिंग क्या हैं।
काशी से कटरा तक, अयोध्या से लेकर रामेश्वरम तक नए साल पर भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। अयोध्या में रामलला और काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए मंदिर के बाहर 2–2 किलोमीटर लंबी लाइनें लगी हैं।
वैष्णो देवी माता के दरबार में लोगों को दर्शन में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसको लेकर नियमों में बदलाव किया गया है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने नए नियम जारी किए हैं।
माता वैष्णो देवी का दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। नए साल पर संभावित भीड़ को देखते हुए श्राइन बोर्ड ने यात्रियों के नियमों बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत RFID कार्ड मिलते ही पहाड़ पर 10 घंटे में चढ़ाई करनी होगी।
नॉर्दन रेलवे ने सर्दियों के मौसम में माता वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू की है। ये स्पेशल ट्रेन भीड़ और फ्लाइट कैंसिलेशन के बीच सुगम यात्रा सुनिश्चित करने में मदद करेंगी।
कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में मुस्लिम छात्रों को मिली अधिक सीटों पर हिंदू संगठनों का विरोध बढ़ गया है। संघर्ष समिति एडमिशन लिस्ट बदलने और कॉलेज को माइनॉरिटी स्टेटस देने की मांग कर रही है।
श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस में प्रवेश को लेकर सीएम अब्दुल्ला का बयान चर्चा में है। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों ने NEET के माध्यम से प्रवेश पाया है, उन्हें अब उनके धर्म के कारण दंडित किया जा रहा है।
Mata Vaishno Devi Online Hawan Suvidha: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने पावन भवन पर हवन सुविधा की शुरुआत कर दी है। भक्त अब ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग कर सकेंगे। हर स्लॉट के निर्धारित समय, शुल्क और प्रक्रिया सरल है। ऑनस्पॉट बुकिंग के लिए दुर्गा भवन रिसेप्शन पर संपर्क किया जा सकता है।
Vaishno Devi Temple In Vrindavan: क्या आप भी माता रानी के भक्त हैं? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वृंदावन में भी वैष्णो देवी का मंदिर है।
उत्तर रेलवे जम्मू के अनुसार, 22 ट्रेनें मार्च-अप्रैल 2026 तक कैंसिल रहेंगी, जबकि 16 अन्य ट्रेनें इस दौरान शॉर्ट-टर्मिनेटेड और शॉर्ट-ओरिजिनेटेड रहेंगी। इससे न केवल यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुई हैं, बल्कि माता वैष्णो देवी यात्रा, सर्दियों के पर्यटन सीजन और स्थानीय कारोबार पर भी गहरा असर पड़ेगा।
रोजाना की तरह यूनिफॉर्म पहनकर स्कूल के लिए निकलीं 3 छात्राएं स्कूल नहीं पहुंचीं तो परिजनो में हड़कंप मच गया। लापता होने के बाद सभी छात्राओं की मां थाने के बाहर रो-रोकर विलाप करने लगी। अनहोनी की आशंका जताते हुए उन्होंने पुलिस के सामने हाथ पैर जोड़े।
माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर है। 3 दिन बाद आज माता वैष्णो देवी की यात्रा एक बार फिर शुरू हो गई है। खराब मौसम के चलते यात्रा को 5 से 7 अक्टूबर तक स्थगित किया गया था।
श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को तीन दिन के लिए बंद किया गया है। इसके बाद फिर से यात्रा को सुचारु रूप से शुरू किया जाएगा। कटरा पहुंचने वाले भक्त माता जी के दर्शन कर सकेंगे।
माता वैष्णो देवी के लिए यात्रा सुचारू रूप से चल रही है और प्रतिदिन 12,000 से 13,000 तीर्थयात्री मंदिर में दर्शन कर रहे हैं। अभी तक 32,000 से अधिक तीर्थयात्री दर्शन के लिए पंजीकरण करा चुके हैं।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़