1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. माता के भक्तों के लिए गुड न्यूज, आज से वैष्णो देवी यात्रा फिर शुरू, खराब मौसम ने 3 दिन रोकी थी राह

माता के भक्तों के लिए गुड न्यूज, आज से वैष्णो देवी यात्रा फिर शुरू, खराब मौसम ने 3 दिन रोकी थी राह

 Published : Oct 08, 2025 09:45 am IST,  Updated : Oct 08, 2025 09:46 am IST

माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर है। 3 दिन बाद आज माता वैष्णो देवी की यात्रा एक बार फिर शुरू हो गई है। खराब मौसम के चलते यात्रा को 5 से 7 अक्टूबर तक स्थगित किया गया था।

Vaishno Devi Yatra resumes- India TV Hindi
वैष्णो देवी यात्रा फिर शुरू हो गई है। Image Source : PTI FILE

लगातार तीन दिनों तक खराब मौसम के चलते स्थगित की गई श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को आज सुबह से एक बार फिर सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रशासन ने मौसम में सुधार के बाद यात्रा को फिर से शुरू करने की अनुमति दी, जिससे श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

5 से 7 अक्टूबर, 2025 तक बंद रही यात्रा

बता दें कि इससे पहले 26 अगस्त को भवन मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास हुए एक बड़े हादसे में करीब 35 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने एहतियातन यात्रा को 22 दिनों के लिए रोक दिया था। मौसम सामान्य होने पर यात्रा को दोबारा शुरू किया गया था। इसी तरह 5, 6 और 7 अक्टूबर को भी मौसम विभाग की ओर से खराब मौसम की चेतावनी जारी की गई थी, जिसके चलते यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा को तीन दिनों के लिए स्थगित रखा गया था।

मौसम साफ होते ही भवन की ओर रवाना हुए श्रद्धालु

कटरा में ठहरे हुए यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गई। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए था। बोर्ड ने स्पष्ट किया था कि मौसम में सुधार होते ही यात्रा को जल्द से जल्द बहाल किया जाएगा। वहीं, आज मौसम साफ होते ही सुबह से ही श्रद्धालुओं के जत्थे कटरा से भवन की ओर रवाना हुए। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

(रिपोर्ट- राही कपूर)

यह भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी से जनजीवन पर भारी असर, लैंडस्लाइड से श्रीनगर-लेह समेत कई हाइवे और रोड बंद

Video: जम्मू कश्मीर में कंधे पर ऑटो लादकर तवी नदी पार कर रहे लोग, बाढ़ में बहा था पुल, अब तक नहीं बना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।