1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी सेना ने कैरिबियन सागर में किया एक और ड्रग बोट पर घातक हमला, 3 लोगों की मौत

अमेरिकी सेना ने कैरिबियन सागर में किया एक और ड्रग बोट पर घातक हमला, 3 लोगों की मौत

 Published : Feb 14, 2026 10:41 am IST,  Updated : Feb 14, 2026 10:42 am IST

अमेरिकी सेना ने कैरिबियन सागर में एक बार फिर तथाकथित ड्रग तस्करी बोट पर बड़ा हमला किया है। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई है।

कैरिबियन सागर में अमेरिकी हमले में उड़ी ड्रग बोट।- India TV Hindi
कैरिबियन सागर में अमेरिकी हमले में उड़ी ड्रग बोट। Image Source : X@SPUTNIKINT

वाशिंगटन: अमेरिकी सेना ने कैरिबियन सागर में एक और तथाकथित ड्रग बोट पर घातक हमला किया है। अमेरिका सेना ने ड्रग तस्करी के आरोप में कैरिबियन सागर में टहल रहे इस जहाज पर घातक हमला किया। इस हमले में 3 तथाकथित ड्रग तस्करों की मौत हो गई है। अमेरिकी साउदर्न कमांड ने सोशल मीडिया पर कहा कि नाव "कैरिबियन में ज्ञात नारको-तस्करी मार्गों से गुजर रही थी और नारको-तस्करी अभियानों में शामिल थी"। कमांड ने कहा कि इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई।

पानी में लगी आग

हमले से जुड़े एक वीडियो में नाव पानी में चलती दिख रही है, उसके बाद अचानक उस पर हमला होते देखा जा रहा है, जिसके बाद नाव आग की लपटों में घिर जाती है और उसमें भीषण विस्फोट हो जाता है। यह हमला शुक्रवार को हुआ। इस हमले के बाद ट्रंप प्रशासन के कथित ड्रग नावों पर हमलों से होने वाली मौतों की संख्या को बढ़ाकर 133 हो गई है। ट्रंप प्रशासन ने सितंबर 2025 की शुरुआत से ही कैरिबियन सागर और पूर्वी प्रशांत महासागर में कम से कम 38 हमले किए हैं। 

अमेरिका कहता है नारको-टेररिस्ट

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि क्षेत्र में "कुछ शीर्ष कार्टेल ड्रग-तस्करों" ने "हाल के (अत्यधिक प्रभावी) काइनेटिक हमलों" के कारण कैरिबियन में सभी नारकोटिक्स अभियानों को "अनिश्चित काल के लिए" रोकने का फैसला किया है। हालांकि, हेगसेथ ने अपने व्यक्तिगत सोशल मीडिया अकाउंट पर की गई इस दावे के समर्थन में कोई विवरण या जानकारी नहीं दी। 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका लैटिन अमेरिका में कार्टेलों के साथ "सशस्त्र संघर्ष" में है और इन हमलों को ड्रग्स के प्रवाह को रोकने के लिए आवश्यक वृद्धि के रूप में उचित ठहराया है। लेकिन उनके प्रशासन ने "नारको-आतंकवादियों" को मारने के दावों के समर्थन में बहुत कम सबूत पेश किए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश