1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 15 फरवरी क्रिकेट फैंस के लिए होगा सुपर संडे, एक ही दिन दो देशों में खेला जाएगा IND vs PAK मैच

15 फरवरी क्रिकेट फैंस के लिए होगा सुपर संडे, एक ही दिन दो देशों में खेला जाएगा IND vs PAK मैच

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 14, 2026 10:05 am IST,  Updated : Feb 14, 2026 10:07 am IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें 15 फरवरी को आमने-सामने होंगी। लेकिन इसी तारीख को दोनों देशों की एक और टीमें मैदान में एक-दूसरे का आमना-सामना करेंगी।

IND vs PAK- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान Image Source : AFP

15 फरवरी का दिन क्रिकेट फैंस के लिए सुपर संडे का दिन का होने वाली है। इस दिन क्रिकेट फैंस को IND vs PAK मैच का डबल रोमांच देखने को मिलेगा। इस दिन भारत और पाकिस्तान के बीच एक नहीं बल्कि दो-दो मुकाबले खेले जाएंगे। 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच एक हाई वोल्टेज मैच खेला जाएगा। इसके बारे लगभग सभी फैंस को जानकारी होगी। लेकिन इसी दिन एक और IND vs PAK मैच खेला जाएगा, ये मैच वुमेंस टीम के बीच होगा। इसकी जानकारी कुछ फैंस को होगी। तो आइए हम आपको इन दोनों मुकाबलों के टाइमिंग के बारे में बताते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें होंगी आमने-सामने

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक मुकाबला खेला जाना है। ये मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे से होगी। दोनों टीमों के कप्तान शाम 6:30 बजे मैदान पर टॉस के लिए आएंगे। भारत और पाकिस्तान की टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दो-दो मैच खेल चुके हैं और दोनों ही टीमें अपने पहले दो मैचों में जीत दर्ज कर चुकी है। भारत अपने पहले दो मैच में यूएसए और नामीबिया को हरा चुका है।

एशिया कप में इंडिया ए वुमेंस और पाकिस्तान वुमेंस टीम के बीच होगा मैच

इस मैच से पहले 15 फरवरी को दोपहर में भारत और पाकिस्तान के बीच एक और मैच खेला जाएगा। यह मैच ACC द्वारा आयोजित वुमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार में इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट उभरते हुए महिला खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच है। ये मैच थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत दोपहर 12:30 बजे होगी। इस टूर्नामेंट में इंडिया ए की टीम ने पहला मैच यूएई से खेला था, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में इंडिया ए वुमेंस टीम पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज करना चाहेगी।

8 टीमों के बीच खेला जा रहा एशिया कप राइजिंग स्टार का टूर्नामेंट

वुमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इंडिया ए, पाकिस्तान ए, बांग्लादेश ए, श्रीलंका ए, यूएई, नेपाल, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें इस टूर्नामेंट में खेल रही हैं। टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है, हर ग्रुप में 4 टीमें हैं। ग्रुप ए में इंडिया ए, पाकिस्तान ए, यूएई और नेपाल की टीम को रखा गया है। ग्रुप स्टेज में हर टीम एक-दूसरे से भिड़ेगी, और हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी।

यह भी पढ़ें

IND vs PAK Head to Head: पाकिस्तान को फिर से पीटने के लिए तैयार है टीम इंडिया, अब तक का रिकॉर्ड है शानदार

तिलक वर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बन सकते हैं सिक्सर किंग, विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल