1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. IND Vs PAK: 'लगता है Operation Sindoor पूरा हुआ', पाकिस्तान की कुटाई पर आई मीम्स की बाढ़!

IND Vs PAK: 'लगता है Operation Sindoor पूरा हुआ', पाकिस्तान की कुटाई पर आई मीम्स की बाढ़!

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Feb 15, 2026 10:09 pm IST,  Updated : Feb 15, 2026 10:38 pm IST

Ind Vs Pakistan मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज की है और इसको लेकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान और उनके क्रिकेट प्लेयर्स की जमकर ट्रोलिंग हो रही है। कुछ यूजर ने तो T20 वर्ल्ड कप मैच में इस जीत को ऑपरेशन सिंदूर का पार्ट तक बता दिया है।

ind vs pak memes- India TV Hindi
भारत-पाकिस्तान मैच के मीम्स वायरल हो रहे हैं। Image Source : PTI/X

T20 World Cup 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच में टीम इंडिया के बैट्समैन के पाकिस्तानी बॉलर्स की जबरदस्त कुटाई करने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ गई है। कोई ऑपरेशन सिंदूर पूरा होने की तो कोई ऑपरेशन सिंदूर 5.0 की बात कर रहा है। कोई यूजर तो ये भी कहता नजर आया कि पाकिस्तान के एयरबेस की तरह पूरी टीम को धराशायी कर दिया गया है। पढ़ें सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के बुरे प्रदर्शन को लेकर कैसे-कैसे मीम्स वायरल हो रहे हैं।

India Vs Pakistan Match के मीम्स

एक्स पर छोटा ब्रह्मा नामक यूजर ने पोस्ट किया, 'लगता है ऑपरेशन सिंदूर पूरा हुआ...'

Pak memes
Image Source : @CHOTABRAHMAA/Xपाकिस्तान को लेकर छोटे ब्रह्म यूजर का मीम वायरल है।

एक्स यूजर अतुल सिंह ने पोस्ट किया, 'आज ईशान किशन ने पाकिस्तानी बॉलर्स की ऐसे पिटाई की।'

राजा बाबू नामक यूजर ने मीम में ईशान किशन को BrahMos और शाहीन अफरीदी-अबरार अहमद बताते हुए पोस्ट किया। साथ ही लिखा, 'Ishan Kishan you beauty'

एक्स यूजर Stranger ने पोस्ट किया, 'पाकिस्तान तो गेम में ही नहीं था। भारत नेस्तनाबूद कर दिया।' साथ में मोहसिन नकवी का मीम भी शेयर किया, जिसमें नकवी कहते दिख रहे हैं कि ये सरेंडर करने की आदत हो गेली है अपुन को।

क्रिश ने लिखा, 'इंडिया प्रेशर में स्टील बन जाता है। पाकिस्तान प्रेशर में रील बन जाता है। ऐसे ही सैवेज, दया नहीं दिखानी चाहिए।'

एक्स पर रोहन सैनी ने पोस्ट किया, 'भारत Vs पाकिस्तान, क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर, रिजल्ट सेम ही रहेगा।'

वहीं, Not your regular dollface नामक एक्स यूजर ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, 'Operation Sindoor 5.0 पूरा हुआ।'

साथ ही, एक्स यूजर Freedom is NOT Free ने शहबाज शरीफ के पोस्ट के कॉमेंट में लिखा, '8-1, पूरी तरह चूर-चूर हो गया। बिल्कुल तुम्हारे सारे हवाई अड्डों की तरह! ऑपरेशन सिंदूर जारी है! याद रहे: अल्लाह भारत के साथ है।' यूजर ने लिखने के साथ में गधे का GIF भी पोस्ट किया।

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: टीम इंडिया के रणबांकुरों ने पाकिस्तान को दिया धोबी पछाड़, पहली बार दर्ज की इतनी बड़ी जीत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।