1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 16 July 2025: आज ये मूलांक वाले अपनी भावनाओं पर रखें काबू, वरना बिगड़ जाएगा बना-बनाया काम; पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 16 July 2025: आज ये मूलांक वाले अपनी भावनाओं पर रखें काबू, वरना बिगड़ जाएगा बना-बनाया काम; पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 16 July 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (16 जुलाई 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

आज का अंक ज्योतिष- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का अंक ज्योतिष

Numerology 16 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 9 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 57 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल भोर 4 बजकर 51 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज आज शाम 5 बजकर 30 मिनट पर सूर्य कर्क राशि में गोचर करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- आज आप अपनी भावनाओं को खुद पर हावी होने से रोके, जिससे आप सही निर्णय लें सकें।
  • मूलांक 2- आपको किसी काम में मनचाही सफलता मिलेगी, आपकी ख़ुशी देखने लायक  होगी।
  • मूलांक 3- आज आप अपने काम में बेहतर प्रदर्शन करेगें, लोग आपकी तारीफ करेंगें।
  • मूलांक 4- आज आपको सामाजिक कार्यों की वजह से मान – सम्मान की प्राप्ति होगी।
  • मूलांक 5- आज आप किसी काम में अपने दोस्त की मदद लें सकते हैं।
  • मूलांक 6- आपके अन्दर कुछ नया करने की चाहत जाग्रत होगी, जिसमें आपको जीवनसाथी की मदद मिलेगी।
  • मूलांक 7- आपको किसी बड़े इंस्टीट्यूट के साथ जुड़कर काम करने का मौका मिलेगा।
  • मूलांक 8- आज आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं, जहां आपकी मुलाकात नए लोगों से होगी।
  • मूलांक 9- आज अपने सपनों को पूरा करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होग, इस मौके को जाने न दें।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर अगर आपके जन्म की तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। यहां जानें मूलांक निकालने का तरीका, अगर जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1 और 1 को जोड़ दीजिए (1+1) ऐसा करने पर 2 आएगा, यही आपका मूलांक है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

​सावन के महीने में क्यों खरीदने चाहिए चांदी के नाग-नागिन? जानें
संक्रांति के दिन जरूर करने चाहिए ये 4 काम, सूर्य प्रसन्न होकर पूरी कर देते हैं सारी मनोकामनाएं