1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 17 April 2025: इस मूलांक वाले को आज मिल सकता है अपना उधार पैसा वापस, इन्हें बिजनेस में मिलेगा लाभ, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 17 April 2025: इस मूलांक वाले को आज मिल सकता है अपना उधार पैसा वापस, इन्हें बिजनेस में मिलेगा लाभ, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 17 April 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (17 अप्रैल 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

आज का अंक ज्योतिष- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का अंक ज्योतिष

Numerology 17 April 2025: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और गुरुवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 50 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 21 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- आपने कहीं पैसे उधार दिया था तो वह आज वापस मिलने के योग हैं।
  • मूलांक 2- बच्चों की जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जाएंगे, बच्चों के लिए खिलौने लेंगे।
  • मूलांक 3- किसी के साथ चल रही अनबन आज वरिष्ठ सदस्य की सहायता से हल हो जाएगी।
  • मूलांक 4- आज आप बच्चों के साथ समय बिताएंगे, बच्चे आपसे खुश रहेंगे।
  • मूलांक 5-  पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आज आपको राहत मिलेगी।
  • मूलांक 6- आज बिजनेस में स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। जिससे अच्छा लाभ होने की उम्मीद है।
  • मूलांक 7- आज आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगी।
  • मूलांक 8- आज आपको काम से जुड़े किसी मीटिंग में भाग लेना पड़ सकता है।
  • मूलांक 9- आज किसी के द्वारा आपके पारिवारिक समस्या का समाधान होगा।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1+1 करने पर 2 आएगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Vaishakh Amavasya 2025: वैशाख अमावस्या कब है? जानिए सही डेट और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Varuthini Ekadashi 2025: वरुथिनी एकादशी के दिन श्री हरि विष्णु को अर्पित करें ये चीजें, घर में आएगी सौभाग्य और समृद्धि

बजरंगबली की पूजा के लिए मंगलवार और शनिवार को क्यों माना जाता है सबसे उत्तम? जानें धार्मिक मान्यताएं