1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 17 February 2025: 1 से 10 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें सोमवार का अंक ज्योतिष

Numerology 17 February 2025: 1 से 10 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें सोमवार का अंक ज्योतिष

Numerology 17 February 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (17 फरवरी 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

आज का अंक ज्योतिष- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का अंक ज्योतिष

Numerology 17 February 2025: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। पंचमी तिथि आज पूरा दिन, पार कर भोर 4 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 36 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- विद्यार्थी आज किसी अवसर को जाया नहीं जाने देंगे, उसका भरपूर लाभ उठाए।
  • मूलांक 2- आज आप बच्चों के लिए खरीददारी करेंगे, उनके मन पसंद ड्रेस मिलने से वे उत्साहित होंगे।
  • मूलांक 3- आज इंटरव्यू में अपना विश्वास किसी भी परिस्थिति में कम न होने दें।
  • मूलांक 4- आप किसी काम को पूरा करने में पूरा जोर लगायेंगे, जिससे काम तय समय पर पूरा हो जाएगा।
  • मूलांक 5- आपकी व्यापारिक समस्याएं आज समाप्त होंगी, कारोबार में आपको अच्छा लाभ होगा।
  • मूलांक 6- आज बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा, उनके मार्गदर्शन में आप कोई खास निर्णय लेंगे।
  • मूलांक 7- दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं आज का दिन मनोरंजन से भरा रहने वाला है।
  • मूलांक 8- आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिसकी बातों प्रभावित होंगे।
  • मूलांक 9- आज आप किसी धार्मिक स्थल पर अपना समय बिताएंगे, मन में खुशी रहेगी।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं-

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Falgun Amavasya 2025 Date: फाल्गुन मास की अमावस्या कब है? जानें डेट और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Panchak: फरवरी में इस दिन से लगेगा पंचक, इस दौरान इन कामों की होती है मनाही, जानें नियम

Weekly Health Horoscope: सेहत के लिहाज से सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा यह सप्ताह? एक क्लिक में पढ़ें साप्ताहिक हेल्थ राशिफल