1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 20 July 2025: ये मूलांक वाले किसी को न दें बिन मांगे सलाह, आपका ही होगा नुकसान; जानें 1 से लेकर 9 तक सभी का अंक ज्योतिष भविष्यफल

Numerology 20 July 2025: ये मूलांक वाले किसी को न दें बिन मांगे सलाह, आपका ही होगा नुकसान; जानें 1 से लेकर 9 तक सभी का अंक ज्योतिष भविष्यफल

Numerology 20 July 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (20 जुलाई 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

आज का अंक ज्योतिष- India TV Hindi
Image Source : SORA AI आज का अंक ज्योतिष

Numerology 20 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रविवार का दिन है। दशमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज रात 10 बजकर 54 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर शुक्र मृगाशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1. आप किसी प्रोजेक्ट के ऊपर काम शुरू कर सकते हैं, भविष्य में आपको बढ़िया धन लाभ होगा।
  • मूलांक 2. आप किसी रोजगार के माध्यम से बड़े लेवल पर काम करेंगे, जिससे और भी लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
  • मूलांक 3. आज आपको नए दोस्त बनाने का मौका मिलेगा, जो आपका साथ अच्छे से निभायेंगे।
  • मूलांक 4. आज आपको प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का बढ़िया ऑफर मिलेगा, आप डील फ़ाइनल कर सकते हैं।
  • मूलांक 5. आप किसी को भी बिन मांगें सलाह न दें , अन्यथा वो आपकी बात का दुरुपयोग कर सकते हैं।
  • मूलांक 6. आप किसी नए काम की योजना बनायेंगे और जल्द ही उस पर काम शुरू करेंगे।
  • मूलांक 7. आपका काफ़ी समय से रुका हुआ कोई काम आज पूरा हो जायेगा।
  • मूलांक 8. लम्बे समय से चल रही किसी स्वास्थ्य समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा।
  • मूलांक 9. आपको जल्द ही विदेश जाकर काम करने का आपको बढ़िया अवसर प्राप्त होगा।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर अगर आपके जन्म की तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। यहां जानें मूलांक निकालने का तरीका, अगर जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1 और 1 को जोड़ दीजिए (1+1) ऐसा करने पर 2 आएगा, यही आपका मूलांक है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

​Weekly Career Horoscope: इन राशियों को बेहद ध्यान देने की है जरूरत, भटक सकता है मन; पढ़ें साप्ताहिक करियर राशिफल
20 July 2025 Ka Panchang: रविवार को इतने बजे हो रहा शुक्र गोचर, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय