1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Weekly Career Horoscope: इन राशियों को बेहद ध्यान देने की है जरूरत, भटक सकता है मन; पढ़ें साप्ताहिक करियर राशिफल

Weekly Career Horoscope: इन राशियों को बेहद ध्यान देने की है जरूरत, भटक सकता है मन; पढ़ें साप्ताहिक करियर राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Jul 19, 2025 01:39 pm IST,  Updated : Jul 19, 2025 01:39 pm IST

Weekly Career Horoscope 21st to 27th July 2025: आइए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं इस हफ्ते आपका करियर कैसा रहेगा।

साप्ताहिक करियर राशिफल- India TV Hindi
साप्ताहिक करियर राशिफल Image Source : SORA AI

Weekly Career Horoscope 21st to 27th July 2025: नया हफ्ता आरंभ होने जा रहा है। ऐसे में मेष, वृष, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए ये सप्ताह काफी अहम रहेगा। आइए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं इस हफ्ते आपके करियर और शिक्षा के क्षेत्र में स्थिति कैसी रहेगी? जानिए साप्ताहिक करियर राशिफल।

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित हो सकता है। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो इस समय आपको अच्छा परिणाम अवश्य मिलेगा।

वृषभ

इस राशि के लिए यह सप्ताह नए स्किल सीखने के लिए काफी अच्छा है। आप बेहद उत्साह के साथ अपना काम करें आपको बिना किसी दिक्कत आपका लक्ष्य अवश्य प्राप्त होगा।

मिथुन

यह सप्ताह इस राशि के जातकों के लिए बेहद लाभदायी है। आपकी बातचीत का ढंग आपके शिक्षा में मूल्यवान साबित हो सकता है। कक्षा की चर्चा में आपको शामिल होना चाहिए। अपने सहपाठियों के साथ सहयोग करें और ग्रुप डिस्कशन और पढ़ाई पर विचार करें।

कर्क

इस हफ्ते आप पढ़ाई पर पूरा ध्यान रखें। पढ़ाई के समय अपने दोस्तों के साथ मस्ती न करें बल्कि उनसे पढ़ाई के संबंध में ही चर्चा करें। जरूरत पड़ने पर मेंटर्स, स्टडी फ्रेंड्स या ट्यूटर्स की तलाश करें।

सिंह

इस राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता स्वाभाविक रचनात्मकता और जुनून आपकी शक्ति बनेगी और आप कामयाब होंगे। लोगों के अलग दिखने के लिए खुद से एक अलग ही टॉपिक पर असाइनमेंट या प्रोजेक्ट बनाएं।

कन्या

यह सप्ताह इन राशि के जातकों के लिए अच्छा है, इस समय आपका मन खूब पढ़ाई पर लगेगा। अपना ध्यान भंग न होने दें, ध्यान भटकाने वाले दोस्तों से थोड़ी दूरी बनाएं।

तुला

इस हफ्ते आप अपने दोस्तों को सहयोग लें, यह पढ़ाई में आपके मददगार साबित होगी। दोस्तों से बाद करें और ग्रुप स्टडी पर ध्यान दें, जल्दी सफल होंगे।

वृश्चिक

इस सप्ताह आपकी जिज्ञासू स्वभाव और ज्ञान की इच्छा तीव्र होगी, इससे आपको पढ़ाई में मदद मिलेगी। अपने पसंदीदा विषयों के लिए कक्षा से बाहर समय निकालें।

धनु

यह हफ्ता आपकी पढ़ाई के लिए आशावादी और रोमांच से भरा होगा। ऐसे में नई चुनौती से भागें नहीं बल्कि उसे स्वीकार करें और खुद के कंफर्ट जोन से बाहर आएं।

मकर

आपको इस हफ्ते अनुशासित रहना होगा, साथ ही पढ़ाई के प्रति मन बनाए रखना है, आपका ध्यान भटकता रहेगा, जो अनुशासन से ही सही होगी। अपने लक्ष्य को लेकर स्पष्ट रहें, जरूर सफल होंगे। 

कुंभ

आपकी स्वाभाविक रचनात्मकता और अपरंपरागत सोच इस सप्ताह आपको अपनी पढ़ाई में उत्कृष्टता प्राप्त करने में मदद कर सकती है। किसी असाइनमेंट या प्रोजेक्ट के लिए एक अभिनव दृष्टिकोण अपनाने पर विचार करें।

मीन

इस हफ्ते आपके लिए सहानुभूति और अंतर्ज्ञान ही कीमती है, इससे आपके बिगड़ते काम भी बन जाएंगे। अपने सहपाठियों और शिक्षकों से संबंध करें।

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें:

​शुक्र करने जा रहे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों के जीवन में अब शुरू होंगी दिक्कतें

लग गई है किसी की बुरी नजर! घर के मंदिर में रखी इस चीज से दूर भगाएं बला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।