1. Hindi News
  2. धर्म
  3. लग गई है किसी की बुरी नजर! घर के मंदिर में रखी इस चीज से दूर भगाएं बला

लग गई है किसी की बुरी नजर! घर के मंदिर में रखी इस चीज से दूर भगाएं बला

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Jul 19, 2025 12:19 pm IST,  Updated : Jul 19, 2025 12:19 pm IST

हर किसी को कभी न कभी बुरी नजर तो लगी ही होगी, अगर आप बच गए हों तो आपके परिवार के किसी सदस्य को नजर दोष से सामना करना पड़ा ही होगा। ऐसे में आज हमें आपको नजर उतारने के टोटके बताएंगे...

कपूर से जुड़े उपाय- India TV Hindi
कपूर से जुड़े उपाय Image Source : SORA AI

हिंदू धर्म में किसी को बुरी नजर लगने का विश्वास सैकड़ों वर्षों से चलता आ रहा है। आपको याद होगा अक्सर दादी-नानी के घर जाने पर वह कुछ न कुछ टोटका करके बुरी नजर को उतारती थीं। लोगों का मानना है कि किसी की बुरी नजर से व्यक्ति के जीवन में अशुभ घटनाएं घट सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा सरल और घरेलु उपाय बताएंगे जिससे अपनाकर आप अपना और अपन घरवालों को बुरी नजर से बचा सकते हैं।

घर की किस चीज आएगी काम?

घर के मंदिर में आपके यहां कपूर तो हमेशा रखा ही रहता होगा। यह कपूर पूजा-पाठ के साथ-साथ नजर उतारने के भी काम आता है। इसके अलावा, मान्यता है कि कपूर का धुआं वातावरण को भी शुद्ध करता है और आसपास की निगेटिव एनर्जी भी दूर करता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य चिराग दारूवाला से जानेंगे कि कैसे कपूर के प्रयोग से बुरी नजर से बचाने के उपायों के बारे में।

कपूर से नजर उतारने का तरीका

कपूर का दीपक जलाना

कपूर के एक टुकड़े को किसी दीपक में रख कर जलाएं। अब इसे किसी कांसे या फिर चांदी के बर्तन (थाली, प्लेट आदि) में रखें। अब अपने घर के हर एक कोने में इसे घुमाएं। इसके बाद जिस घर के सदस्य को नजर लगी है उसके पास भी इसे ले जाएं। इससे आपके घर से बुरी नजर का साया हट जाएगा।

सिर पर कपूर घुमाना

अगर किसी जातक को नजर दोष की शिकायत हो, तो अपने सिर के ऊपर जलते हुए कपूर को घुमवाएं। याद रहे कि इसे 7 बार घुमाना है फिर किसी सुरक्षित स्थान पर रख दें। फिर इसके बाद कपूर को अपनी चुटकी में समेटें और घर के बाहर फेंक दें।

कपूर से पूजा करना

घर के मंदिर में एक कपूर जलाएं और सभी सदस्यों को एक साथ खड़ा कर उनके सिर के ऊपर इसे घुमाएं। इसके साथ ही सावन में भगवान शिव को याद करें और ॐ नमः शिवाय” या “ॐ ह्लीं श्रीं क्लीं ह्लीं” मंत्र का जप करें। इससे घर पर बुरी नजर का साया दूर हो जाएगा।

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें-

​सावन प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग का इन चीजों से करें अभिषेक, धन-धान्य के साथ ही हर क्षेत्र में होगी तरक्की

शुक्र करने जा रहे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों के जीवन में अब शुरू होंगी दिक्कतें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।