1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 21 April 2025: इस मूलांक वालों को आज बिजनेस में बड़ी डील लग सकती है हाथ, इन्हें मिलेगा जॉब का ऑफर, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 21 April 2025: इस मूलांक वालों को आज बिजनेस में बड़ी डील लग सकती है हाथ, इन्हें मिलेगा जॉब का ऑफर, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 21 April 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (21 अप्रैल 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

आज का अंक ज्योतिष- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का अंक ज्योतिष

Numerology 21 April 2025: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 6 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजे तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जाएगा। आज कालाष्टमी का व्रत किया जाएगा। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- आज समय अनुकूल है। बिजनेस में बड़ी डील हाथ लग सकती है।
  • मूलांक 2- अगर आप नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, तो आपको आज किसी कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा।
  • मूलांक 3- आज आपको ऑफिस में नया पद मिल सकता है आपको खुशी होगी।
  • मूलांक 4- आज किसी काम में चल रही समस्या से छुटकारा के लिए दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है।
  • मूलांक 5- आज आपका दिन अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा अच्छा रहेगा आपको ज्यादा लाभ होगा।
  • मूलांक 6-  आज ऑफिस में बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। आपको नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है।
  • मूलांक 7- आज संतान पक्ष से आर्थिक मदद मिलेगी। पुरानी आर्थिक परेशानियां खत्म हो जाएगी।
  • मूलांक 8- आज किसी अन्य गतिविधियों के कारण आपका जरूरी काम रह सकता है।
  • मूलांक 9- आपके घर पर करीबी रिश्तेदार आ सकते हैं। आपका घर खुशियों से भरा रहेगा।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1+1 करने पर 2 आएगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Kalashtami 2025: सोमवार को रखा जाएगा कालाष्टमी का व्रत, जानें काल भैरव की पूजा मुहूर्त और मंत्र

Akshaya Tritiya 2025 Muhurat: अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना माना जाता है बेहद शुभ, यहां जानें गोल्ड खरीदने का मुहूर्त

Weekly Health Horoscope: इस सप्ताह इन राशियों को अपनी सेहत पर देना होगा खास ध्यान, वरना बिगड़ सकती है तबीयत, पढ़ें साप्ताहिक हेल्थ राशिफल