1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 21 July 2025: मूलांक 7 वाले बोलने से पहले तोलें, वरना आन पड़ेगी मुसीबत; जानें 1 से लेकर 9 तक सभी का अंक ज्योतिष भविष्यफल

Numerology 21 July 2025: मूलांक 7 वाले बोलने से पहले तोलें, वरना आन पड़ेगी मुसीबत; जानें 1 से लेकर 9 तक सभी का अंक ज्योतिष भविष्यफल

Numerology 21 July 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (21 जुलाई 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

आज का अंक ज्योतिष- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का अंक ज्योतिष

Numerology 21 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज शाम 7 बजकर 39 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। आज रात 9 बजकर 7 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज सावन महीने का दूसरा सोमवार व्रत है।  इसके अलावा आज कामदा एकादशी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1. आज आप अपने जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय कर सकते है, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक रहेंगे।
  • मूलांक 2. आज अधूरे कार्यों को पूरा करने का बेहतरीन दिन है, परिवार के किसी सदस्य का साथ मिलेगा।
  • मूलांक 3. अगर आपने किसी कम्पनी में इंटरव्यू दिया था, तो आज वहां से आपको कॉल आयेगी।
  • मूलांक 4. आप किसी के साथ रिश्ते की नई शुरुआत कर सकते हैं, जिससे आपके जीवन में सकारात्मकता आएगी।
  • मूलांक 5. आप अपने बिजनेस में ग्रोथ बढ़ाने के लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं।
  • मूलांक 6. आज आप दोस्तों के साथ फॉरेन ट्रिप पर जाने का विचार कर सकते हैं।
  • मूलांक 7. राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को आज थोड़ा सोच–समझकर अपना बयान देना चाहिए।
  • मूलांक 8. सरकारी कार्यों में कार्यरत व्यक्तियों को आज पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा।
  • मूलांक 9. आज आप किसी समारोह का हिस्सा बन सकते हैं, आपकी उपस्थिति से रौनक आएगी।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर अगर आपके जन्म की तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। यहां जानें मूलांक निकालने का तरीका, अगर जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1 और 1 को जोड़ दीजिए (1+1) ऐसा करने पर 2 आएगा, यही आपका मूलांक है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

​सावन के दूसरे सोमवार के दिन भोलेनाथ को न चढ़ाएं ये चीजें, नाराज हो जाएंगे शिवशंकर
21 July 2025 Ka Panchang: 21 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार और कामदा एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय