1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 22 July 2025: आज इन मूलांक वालों को हो सकता है धन लाभ, इनका भी होगा काम; जानें 1 से लेकर 9 तक सभी का अंक ज्योतिष भविष्यफल

Numerology 22 July 2025: आज इन मूलांक वालों को हो सकता है धन लाभ, इनका भी होगा काम; जानें 1 से लेकर 9 तक सभी का अंक ज्योतिष भविष्यफल

Numerology 22 July 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (21 जुलाई 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

आज का अंक ज्योतिष- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का अंक ज्योतिष

Numerology 22 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि मंगलवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार करके भोर 4 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। दोपहर बाद 3 बजकर 32 मिनट तक ध्रुव योग बना रहेगा। आज शाम 7 बजकर 25 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भौम प्रदोष व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1. आज आपके सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे, आपके मन का बोझ हल्का होगा।
  • मूलांक 2. आज आप दूसरों के साथ – साथ थोड़ा सा अपने बारें में भी सोचे।
  • मूलांक 3. आपको पुरानी पैतृक सम्पत्ति का लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, जो आपके लिए बहुत उपयोगी रहेगी।
  • मूलांक 4. आज आपको अच्छी कम्पनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है, आप सोचने में ज्यादा वक्त न बर्बाद करें।
  • मूलांक 5. आज आप बिजनेस में कुछ नया इनोवेशन करने की बात अपने सहयोगियों से कर सकते हैं, जिसमें वो आपको अच्छे आइडिया देंगें।
  • मूलांक 6. आज आपके काम मन मुताबिक पूरे होते जायेंगे, जिससे उत्साह बढ़ेगा।
  • मूलांक 7. आज आपको घर के बड़ों के साथ वक्त बिताने और उनको समझने का मौका मिलेगा।
  • मूलांक 8. आज आप समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मिलेंगें, जिनसे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा जो भविष्य में काम आएगा।
  • मूलांक 9. आज आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने के चांसेस बढ़ सकते हैं, ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते हैं।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर अगर आपके जन्म की तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। यहां जानें मूलांक निकालने का तरीका, अगर जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1 और 1 को जोड़ दीजिए (1+1) ऐसा करने पर 2 आएगा, यही आपका मूलांक है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

​Vastu Tips: घर में इस दिशा में लगाएं बस ये पौधा, खत्म हो जाएगी जीवनसाथी के साथ दूरियां
22 July 2025 Ka Panchang: मंगलवार को है प्रदोष और मंगला गौरी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय