1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 22 July 2025 Ka Panchang: मंगलवार को है प्रदोष और मंगला गौरी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

22 July 2025 Ka Panchang: मंगलवार को है प्रदोष और मंगला गौरी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Jul 21, 2025 02:34 pm IST,  Updated : Jul 21, 2025 02:34 pm IST

22 July 2025 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 22 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें रविवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

पंचांग- India TV Hindi
पंचांग Image Source : INDIA TV

22 July 2025 Ka Panchang: 22 जुलाई को श्रावण कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंगलवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि पूरा दिन पूरी रात पार करके 23 जुलाई के प्रात: 4 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। दोपहर 3 बजकर 32 मिनट तक ध्रुव योग बना रहेगा। शाम 7 बजकर 25 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भौम प्रदोष और मंगला गौरी व्रत है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जान लेते हैं मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

22 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त

  • श्रावण कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि- 23 जुलाई के प्रात: 4 बजकर 40 मिनट तक
  • दिन- मंगलवार
  • ध्रुव योग- दोपहर 3 बजकर 32 मिनट तक
  • मृगशिरा नक्षत्र- शाम 7 बजकर 25 मिनट तक
  • शुक्र ग्रह गोचर- दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर मृगाशिरा नक्षत्र में प्रवेश
  • व्रत और पर्व- भौम प्रदोष और मंगला गौरी व्रत
  • अभिजीत मुहूर्त- 12:00 बजे से 12:55 बजे तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर बाद 03:53 से शाम 05:35 तक
  • मुंबई- शाम 04:01 से शाम 05:40 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:57 से शाम 05:40 तक
  • लखनऊ- दोपहर बाद 03:36 से शाम 05:18 तक
  • भोपाल- दोपहर बाद 03:47 से शाम 05:27 तक
  • कोलकाता- दोपहर बाद 03:02 से शाम 04:42 तक
  • अहमदाबाद- शाम 04:06 से शाम 05:46 तक
  • चेन्नई- दोपहर बाद 03:27 से शाम 05:03 तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय का समय- सुबह 05:37 बजे
  • सूर्यास्त का समय- शाम 07:18 बजे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

​Sawan: प्रदोष व्रत के दिन बन रहा मां गौरी और भगवान शिव की उपासना के लिए अद्भुत संयोग, जानें कैसे करनी है पूजा

Vastu Tips: घर में इस दिशा में लगाएं बस ये पौधा, खत्म हो जाएगी जीवनसाथी के साथ दूरियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।