1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 25 July 2025: जल्दबाजी इस मूलांक वालों को पड़ सकती है भारी, बिगड़ सकता है काम, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 25 July 2025: जल्दबाजी इस मूलांक वालों को पड़ सकती है भारी, बिगड़ सकता है काम, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 25 July 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (25 जुलाई 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Image Source : SORA AI अंक ज्योतिष

25 July 2025 Numerology: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि रात 11 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 32 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। आज शाम 4 बजकर 1 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दस महाविद्याओं में से एक देवी छिन्मस्तिका की जयंती भी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1. आज आप किसी काम को पूरा करने के लिए आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
  • मूलांक 2. आज आप अपने जीवन को एक नयी दिशा प्रदान करेंगे, जो भविष्य में बहुत अहम साबित होगी।
  • मूलांक 3. आज आप पार्टनरशिप में किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको बढ़िया धन लाभ होगा।
  • मूलांक 4. स्पोर्ट्स खेलने वालों को आज किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
  • मूलांक 5. आज अपने व्यवहार में मधुरता बनाये रखें, जिससे आपके काम अच्छे से हो जायें।
  • मूलांक 6. आज आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।
  • मूलांक 7. आज आप नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखें और शांत मन से काम करें।
  • मूलांक 8. आज आपको इन्वेस्टमेंट से जुड़े कई बेहतरीन ऑफर मिलेंगे, जो भविष्य में आपको बढ़िया लाभ दिलायेंगे।
  • मूलांक 9. आज आप किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें, आराम से करने की कोशिश करें नहीं तो काम बिगड़ सकता है। 

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर अगर आपके जन्म की तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। यहां जानें मूलांक निकालने का तरीका, अगर जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1 और 1 को जोड़ दीजिए (1+1) ऐसा करने पर 2 आएगा, यही आपका मूलांक है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

Nag Panchami 2025: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर अर्पित कर दें ये 5 चीजें, कालसर्प दोष से मिल जाएगी मुक्ति

इस मूलांक की महिलाएं पति की चमका देती हैं किस्मत, मां लक्ष्मी का मानी जाती हैं स्वरूप