1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Nag Panchami 2025: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर अर्पित कर दें ये 5 चीजें, कालसर्प दोष से मिल जाएगी मुक्ति

Nag Panchami 2025: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर अर्पित कर दें ये 5 चीजें, कालसर्प दोष से मिल जाएगी मुक्ति

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 24, 2025 03:10 pm IST,  Updated : Jul 24, 2025 03:10 pm IST

Nag Panchami 2025: नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा के साथ ही शिव भगवान का पूजन भी किया जाता है। इस दिन शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजें अर्पित करके आप भगवान शिव के आशीर्वाद के साथ ही कालसर्प दोष से भी मुक्ति पा सकते हैं।

Nag Panchmi 2025- India TV Hindi
नाग पंचमी 2025 Image Source : SORA AI

Nag Panchami 2025: नाग पंचमी का त्योहार 29 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन नाग देवता की पूजा के साथ ही नागों के पूज्य भगवान शिव की भी पूजा की जाती है। इस दिन अगर आप शिवलिंग की पूजा के दौरान कुछ चीजें शिवलिंग पर अर्पित करते हैं तो आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से कालसर्प दोष से भी आप मुक्त होते हैं और शिव जी का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है। इस दिन क्या चीजें आपको शिवलिंग पर अर्पित करनी चाहिए, आइए जानते हैं।

नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें 

शिवलिंग पर अर्पित करें कच्चा दूध 

नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध आपको अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष का असर कम होने लगता है। साथ ही भोलेनाथ आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर भी आते हैं। 

शिवलिंग पर चढ़ाएं धतूरा

भगवान शिव को धतूरा अतिप्रिय है इसलिए आपको नाग पंचमी के पावन अवसर पर धतूरा भी शिवलिंग पर जरूर अर्पित करना चाहिए। धतूरा शिवलिंग पर अर्पित करने से रोग से आपको मुक्ति मिलती है, साथ ही आर्थिक पक्ष भी मजबूत होता है। 

काले तिल दिलाएंगे कालसर्प दोष से छुटकारा

पानी में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करने से कालसर्प दोष का प्रभाव खत्म होता है। साथ ही आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलते हैं। इसलिए नाग पंचमी के पावन अवसर पर आपको शिवलिंग पर तिल भी अवश्य अर्पित करने चाहिए।

बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करने से भोलेनाथ शीघ्र होंगे प्रसन्न

नाग पंचमी के दिन अगर आप बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करते हैं तो भगवान शिव आपकी मनोकामनाओं को अतिशीघ्र पूरा करते हैं। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से कालसर्प दोष भी दूर होता है और साथ ही पारिवारिक जीवन में भी संपन्नता आती है। इसके साथ ही मानसिक समस्याओं को हल करने के लिए भी शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना चाहिए। 

अक्षत-चंदन अर्पित करने से जीवन में आएगी स्थिरता

भगवान शिव और नाग देवता को प्रसन्न करने के लिए आपको नाग पंचमी के दिन अक्षत और चंदन भी शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। अक्षत जहां आपके जीवन में समृद्धि लेकर आते हैं वहीं चंदन से घर-परिवार में शांति और स्थिरता बनी रहती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Hariyali Teej: हरियाली तीज पर ये गलतियां करना पड़ेगा भारी, नष्ट हो जाएगा व्रत का फल

8 या 9 अगस्त कब है रक्षा बंधन? क्या इस बार भी राखी पर रहेगा भद्रा का साया, जानि पूरी डिटेल यहां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।